Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRanveer Singh Dance in Wedding Goes Viral People Praise Energy Level

गली बॉय वाला रैप और 'मल्हारी' सॉन्ग पर डांस, रणवीर सिंह ने शादी में दूल्हे संग जमा दिया रंग

  • रणवीर सिंह फिर एक बार एक इवेंट में अपनी हाई एनर्जी से माहौल में रंग जमाते नजर आए। रणवीर सिंह शादी में दूल्हे के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आए जिसमें उन्होंने बाकी लोगों को भी एंटरटेन किया।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानSat, 1 Feb 2025 10:45 AM
share Share
Follow Us on
गली बॉय वाला रैप और 'मल्हारी' सॉन्ग पर डांस, रणवीर सिंह ने शादी में दूल्हे संग जमा दिया रंग

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने हाई एनर्जी लेवल के लिए जाने जाते हैं। रणवीर सिंह वह जिस भी इवेंट या कॉन्सर्ट में पहुंच जाते हैं वहां चार चांद लगा देते हैं। हाल ही में फिर एक बार कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब रणवीर सिंह एक शादी की शान बढ़ाने पहुंचे। रणवीर सिंह के एक फैन ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो कि देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में रणवीर सिंह को दूल्हे और लड़के पक्ष के बाकी लोगों के साथ रंग जमाते देखा जा सकता है। वीडियो में रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने मल्हारी पर डांस कर रहे हैं।

रणवीर सिंह शादी में दू्ल्हे संग जमाया रंग

रणवीर सिंह परफॉर्मेंस के दौरान ही मंच पर बैठ जाते हैं और अपने साथ दूल्हे और परिवार के बाकी लोगों को भी बिठा लेते हैं और फिर इस गाने से अपना हुक स्टेप करते हैं जिसे वहां खड़े बाकी सभी लोग भी फॉलो करते हैं। रणवीर सिंह का यह अंदाज फैंस को खूब भाया और कमेंट सेक्शन में लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। इसी शादी में रणवीर सिंह ब्लैक सूट और व्हाइट शर्ट में सनग्लासेज लगाए फिल्म 'गली बॉय' के गाने 'अपना टाइम आएगा' पर भी परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ

रणवीर सिंह इससे पहले अपने कजिन की शादी में माहौल बनाते नजर आए थे। उस वक्त उनके साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी थीं और दोनों की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछली बार फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आए थे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने सिंबा नाम के पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था जबकि दीपिका पादुकोण शक्ति नाम की ऑफिसर के किरदार में नजर आई थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें