रणबीर कपूर ने बुआ के साथ ऐश्वर्या के कजरा रे पर किया डांस, लोग बोले- कितनी देसी पार्टी है
- सोशल मीडिया पर आदर जैन और आलेखा आडवाणी के मेंहदी फंक्शन की वीडीयो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें से एक वीडियो में रणबीर कपूर कजरा रे गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन और आलेखा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों आलेखा और आदर के मेंहदी फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। इनमें रणबीर कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में रणबीर कपूर आदर जैन की मां और अपनी बुआ के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन के गाने कजारे पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रहा रणबीर कपूर के डांस का वीडियो
रणबीर का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। रणबीर कपूर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उस वीडियो में रणबीर कपूर, आदर जैन और आदर जैन की मम्मी नजर आ रही हैं। तीनों लोग ऐश्वर्या राय के गाने कजरा रे पर डांस करती करते नजर आ रहे हैं।
क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स?
रणबीर कपूर के डांस मूव्स देख फैंस काफी खुस हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि इन लोगों की पार्टी भी कितनी देसी लग रही है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा कि रणबीर कपूर कूल दिखने की कितनी कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बहुत सारे यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी बनाकर वीडियो पर प्यार लुटाया है।
पिछले साल हुआ था आदर जैन और आलेखा का रोका
आदर जैन और आलेखा की रोका सेरेमनी पिछले साल हुई थी। अब कपल और कपूर खानदान के दोस्त और करीबी दोनों की शादी के फंक्शन में व्यस्त नजर आ रहे हैं। कल रणबीर और आलिया साथ में दोनों की पार्टी में पहुंचे थे। कल की पार्टी में आलिया बालों में पर्पल रंग की रिबन लगाकर पहुंची थीं। लोगों को वो हेयरस्टाइल काफी पसंद आया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।