'रामायण' शूट के बीच रणबीर कपूर का नया लुक देख शॉक्ड हुए फैंस, बोले- 'ये तो एनिमल से बच्चा बन गया है'
रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर पैपराजी से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं, एक्टर उनके साथ फोटो क्लिक कराते दिखे। इस मौके पर रणबीर कपूर का नया लुक नजर आया।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। रणबीर इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। उनके पास इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं, जिनकी शूटिंग में एक्टर बिजी हैं। इसी बीच अब रणबीर का नया लुक देखकर हर कोई शॉक्ड है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर का लुक फैंस के बीच चर्चा में बना है।
क्लीन शेव नजर आए रणबीर
रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर पैपराजी से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं, एक्टर उनके साथ फोटो क्लिक कराते दिखे। इस मौके पर रणबीर कपूर का नया लुक नजर आया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर पूरी तरह से क्लीन शेव में दिख रहे हैं। यही नहीं, उन्होंने अपने बाल भी काफी छोटे करा लिए हैं। एक्टर के इस लुक को देख फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे उनकी नई मूवी का लुक बताया है।
फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स
रणबीर कपूर का ये लुक इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उनके इस क्लीव सेव लुक को जहां कई यूजर्स पसंद कर रहे हैं तो कई उनके बियर्ड लुक को मिस कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'कॉलेज स्टूडेंट लग रहे हैं।' एक दूसरा लिखता है, 'वे कैसे मैनेज करते हैं... पल्पी से लेकर जॉ लाइन तक... एनिमल से लेकर बर्फी तक।' एक ने लिखा, 'ये एनिमल से बच्चा बन गया है।'
आलिया संग कर रहे हैं फिल्म
रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली के साथ एक फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम ‘लव एंड वॉर’ है। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं। संजय लीला भंसाली के साथ काम करके तीनों काफी खुश हैं। इसके अलावा वो नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ भी कर रहे हैं। और एनिमल पार्क को लेकर बिजी हैं।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।