Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडpriyanka chopra mother in law denise jonas Indian Look Viral Actress seen fixing her saree Watch Video

भाई की शादी में प्रियंका की सास के लुक ने जीता दिल, एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा वीडियो हो रहा वायरल

  • प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में अपने लुक को लेकर खूब चर्चा में रहीं। इस दौरान प्रियंका ने कलरफुल एंब्रॉयडरी वाला स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। इस ड्रेस में प्रयिंका बार्बी डॉल लग रही थीं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 Feb 2025 10:34 AM
share Share
Follow Us on
भाई की शादी में प्रियंका की सास के लुक ने जीता दिल, एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा वीडियो हो रहा वायरल

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। प्रियंका ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा इंडिया में हैं। प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए आई हैं। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस और उनके सास-ससुर भी आए हैं। प्रियंका के भाई की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसे में पीसी का एक वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का उनके सास-ससुर के साथ बर्ताव देख सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

प्रियंका का लुक रहा चर्चा में

प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में अपने लुक को लेकर खूब चर्चा में रहीं। इस दौरान प्रियंका ने कलरफुल एंब्रॉयडरी वाला स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। इस ड्रेस में प्रयिंका बार्बी डॉल लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने गले में खूबसूरत नेकपीस भी पहना हुआ था। इस दौरान का उनका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका जब इवेंट पर पहुंचती हैं तो पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने की होड़ में लग जाते हैं। एक्ट्रेस ने भी उन्हें निराश नहीं किया और जमकर पोज दिए। उनके साथ पति निक जोनस के माता-पिता भी पूरी शादी में चर्चा में बने रहे।

सही करती दिखीं सास की साड़ी का पल्ला

दरअसल, प्रियंका के साथ उनके सास-ससुर भी पोज देने के लिए स्टेज पर पहुंचे। प्रियंका की सास डेनिस जोनस ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी तो उनके ससुर केविन जोनस भी कुर्ता पायजामा में नजर आए। सामने आए वीडियो में प्रियंका अपनी सास की साड़ी का पल्ला ठीक करती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस का ये अंदाज फैन्स को काफी पसंद आया। हर कोई उनकी तारीफ करता नजर रहा है।

ये भी पढ़ें:एल्विश यादव ने कंफर्म किया अपना रिलेशनशिप, कहा-'एक पार्टनर है मेरे पास'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें