Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडmankind farma managing director Rajeev juneja wants to take janhvi and Ranbir Kapoor as their brand ambassador

कॉन्डम ऐड के लिए मेल में रणबीर और फीमेल में… जानें मैनफोर्स ओनर ने किस एक्ट्रेस को बताया बेस्ट

  • सनी लियोनी लंबे वक्त तक कॉन्डम ब्रैंड एंडोर्स कर चुकी हैं। अब मैनकाइंड फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया है कि अगर उन्हें किसी को चुनना होगा तो उनकी नजर में फिल्म इंडस्ट्री में ब्रैंड एंबेस्डर बनने के लिए कौन परफेक्ट है।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानFri, 31 Jan 2025 11:24 AM
share Share
Follow Us on
कॉन्डम ऐड के लिए मेल में रणबीर और फीमेल में… जानें मैनफोर्स ओनर ने किस एक्ट्रेस को बताया बेस्ट

मैनकाइंड फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर और को-फाउंडर राजीव जुनेजा ने कॉन्डम के लिए अपने पसंदीदा सिलेब्स बताए। उनसे एक पॉडकास्ट के दौरान पूछा गया कि एक फीमेल और एक मेल एक्टर चुनने को कहा जाए तो वह किसे चुनेंगे। राजीव ने इस पर रणबीर कपूर और जाह्नवी कपूर का नाम लिया।

दोनों कर चुके हैं मना

राज शमानी के पॉडकास्ट पर राजीव से पूछा गया कि अगर वह किसी फीमेल सेलिब्रेटी का ब्रैंड फेस की तरह लेना चाहें जिसके साथ अब तक काम नहीं किया है तो वह कौन होगा? इस पर उन्होंने जवाब दिया. 'कॉन्डम के लिए? जाह्नवी कपूर। वह एकदम परफेक्ट हैं। वह बेस्ट चॉइस हैं।' मेल एक्टर पूछा गया तो राजीव ने रणबीर कपूर का नाम लिया। साथ ही यह भी बताया कि रणबीर कपूर और जाह्नवी कॉन्डम कंपनी का ब्रैंड एंबेस्डर बनने के लिए मना भी कर चुके हैं।

कार्तिक को क्यों चुना ब्रैंड एंबेडस्डर

राजीव ने लक्ष्य लालवानी की तारीफ की। कहा कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नाम कमाएंगे। सनी लियोनी लंबे समय तक मेनफोर्स की ब्रैंड एंबेडस्डर रही हैं। राजीव ने बताया कि उनके बाद कार्तिक आर्यन को लेने की क्या वजह थी। वह बोले, 'कार्तिक आर्यन लेने का रीजन क्या है कि हमें थोड़ा सा मेल साइड के अंदर जाना था।'

प्रेगान्यूज के लिए दीपिका, आलिया से बात

प्रेगान्यूज की ब्रैंड एंबेडस्डर पहले करीना कपूर रह चुकी हैं। अब राजीव दीपिका पादुकोण को बनाना चाहते हैं। हालांकि साइन नहीं किया है। उन्होंने इशारों में बताया कि दीपिका की डिमांड ज्यादा है। वह आलिया से भी बात कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें