ससुराल पहुंचीं कृति खरबंदा ने पहली रसोई में बनाया हलवा, दादी सास ने किया अप्रूव
कृति खरबंदा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दिखाया कि उन्होंने पहली रसोई की रस्म निभाई। उन्होंने पुलकित की दादी के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की।

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट हाल ही में शादी के बंधन में बंधे और अपने रिश्ते को नया नाम दिया। उनकी वेडिंग सेरेमनी गुड़गांव में हुई, जहां करीबी लोग ही शामिल रहे। जब वे वापस मुंबई लौटे तो कृति का ससुराल में ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। अब उन्होंने पहली रसोई की रस्म निभाई। एक्ट्रेस ने हलवा बनाया और ससुराल वालों को खिलाया। तस्वीरें शेयर कर उन्होंने बताया कि दादी सास ने उनकी इस रेसिपी को अप्रूव कर दिया है।
दादी को आया पसंद
मंगलवार को कृति ने हलवा बनाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट की गई तीन तस्वीरों में से पहली तस्वीर में हलवे का एक कटोरा है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरी पहली रसोई।' दूसरी तस्वीर में लाल सलवार सूट पहने कृति किचन में हलवे को सजाती नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में वह पुलकित की दादी से गले मिलती हैं और उनका आशीर्वाद लेती हैं। उन्होंने कैप्शन में लिका, ‘दादी ने अप्रूव कर दिया।’

5 साल तक किया डेट
कृति और पुलकित ने 15 मार्च को सात फेरे लिए। दोनों एक दूसरे को पांच साल से डेट कर रहे थे। कुछ महीने पहले उन्होंने गुपचुप तरीके से सगाई की थी। कृति के साथ पुलकित की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से 2014 में हुई थी। एक साल बाद ही उनका तलाक हो गया।
2019 में फिल्म 'पागलपंती' के सेट पर पुलकित और कृति के बीच नजदीकियां बढ़ीं। जल्द ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। काफी समय उन्होंने अपने रिश्ते को छुपाए रखा लेकिन फिर सोशल मीडिया पर इसे कबूल कर किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।