Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडJaat Box Office Collection Day 15 Sunny Deol Movie Friday Earning Akshay Kumar Kesari 2 Emraan Hashmi Ground Zero

Jaat Box Office Day 15: वीकेंड से पहले ही निकला 'जाट' का दम, शुक्रवार की कमाई जान होंगे हैरान

सनी देओल की 'जाट' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक करोड़ों में नोट छापे, लेकिन अब इसका कलेक्शन लाखों में सिमटता नजर आ रहा है। इसी बीच अब 'जाट' के शुक्रवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो काफी निराश करने वाले हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 26 April 2025 06:01 AM
share Share
Follow Us on
Jaat Box Office Day 15: वीकेंड से पहले ही निकला 'जाट' का दम, शुक्रवार की कमाई जान होंगे हैरान

बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक ही है। इस एक्शन ड्रामा मूवी में फैंस को एक बार फिर से सनी का गदर अवतार देखने को मिले, जिसने सभी पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यू मिले हैं। कमाई के मामले में भी 'जाट' शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी होती नजर आ रही है। इसी बीच अब 'जाट' के शुक्रवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो काफी निराश करने वाले हैं। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन किया।

शुक्रवार को हुई बस इतनी कमाई

सनी देओल की 'जाट' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक करोड़ों में नोट छापे, लेकिन अब इसका कलेक्शन लाखों में सिमटता नजर आ रहा है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर सनी की फिल्म 'जाट' का सामना जहां पहले अक्षय कुमार की 'केसरी 2' के साथ था। वहीं, कल इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' भी रिलीज हो गई है। 'जाट' को साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है। इसमें सनी के अलावा रेजिना कैसेंड्रा, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। सनी की 'जाट' ने ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब 'जाट' के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'जाट' ने 16वें दिन खबर लिखने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 0.90 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 81.65 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें 'जाट' का कलेक्शन

डे 1- 9.5 करोड़

डे 2- 7 करोड़

डे 3- 9.75 करोड़

डे 4- 14 करोड़

डे 5- 7.25 करोड़

डे 6- 6 करोड़

डे 7- 4.00 करोड़

डे 8- 4.15 करोड़

डे 9- 4 करोड़

डे 10- 3.75 करोड़

डे 11- 5 करोड़

डे 12- 1.85 करोड़

डे 13- 1.9 करोड़

डे 14- 1.35 करोड़

डे 15- 1.25 करोड़

डे 16- 0.90 लाख

टोटल कलेक्शन- 81.65 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:ओपनिंग डे पर 'ग्राउंड जीरो' पास हुई या फेल, जानें क्या रहा रिजल्ट?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें