ये है ‘हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’ की एंडिंग, इंटरवल के बाद बदल जाता है पूरा खेल
Housefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के दो वर्जन रिलीज हुए हैं ‘हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’। आइए आपको बताते हैं कि दोनों में फर्क क्या है।

‘हाउसफुल 5’ जब से रिलीज हुई है, सोशल मीडिया पर यही चर्चा हो रही है कि ‘हाउसफुल 5A’ देखें या ‘हाउसफुल 5B’। दरअसल, दोनों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। अगर आपने ट्रेलर देखा है तो आपको पता होगा कि रणजीत अपनी पूरी प्रॉपर्टी अपने बेटे जॉली के नाम कर देते हैं। क्रूज पर तीन जॉली आते हैं और दावा करते हैं कि वह असली जॉली हैं।इसके बाद क्रूज पर मर्डर होता है।
क्या है 'हाउसफुल 5A' की एंडिंग? (स्पॉइलर)
‘हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’ की कहानी यहां तक लगभग एक जैसी है। इसके बाद संजय दत्त और जैकी श्रॉफ हत्या के रहस्य को सुलझाने के लिए क्रूज पर पहुंचते हैं। ‘हाउसफुल 5A’ में पता चलता है कि अभिषेक बच्चन और फरदीन खान हत्यारे हैं।
क्या है 'हाउसफुल 5B' की एंडिंग? (स्पॉइलर)
वहीं ‘हाउसफुल 5B’ के एंड में पता चलता है कि चित्रांगदा सिंह और अभिषेक बच्चन हत्यारे हैं। वे 69 बिलियन पाउंड कमाने के लिए क्रूज पर चढ़ने से पहले ही डील कर लेते हैं। हालांकि, क्या वह अपने प्लान में कामयाब होते हैं? क्या उन्हें पैसे मिलते हैं? ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
बॉबी देओल का कैमियो?
‘हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’ के अंत में बॉबी देओल का कैमियो होता है। क्या वही असली जॉली हैं, रणजीत की पहली पत्नी के बेटे और उनकी संपत्ति के उत्तराधिकारी है? क्या वह 69 बिलियन पाउंड ले जाएंगे? ये आप फिल्म देखने के बाद ही समझ पाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।