Housefull 5 Box Office Collection Day 2 Akshay Kumar Abhishek Bachchan Riteish Deshmukh Movie Saturday Earning Housefull 5 Box Office Day 2: ईद पर 'हाउसफुल 5' ने की छप्पर फाड़ कमाई, दो दिनों में कर डाला इतना कलेक्शन, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडHousefull 5 Box Office Collection Day 2 Akshay Kumar Abhishek Bachchan Riteish Deshmukh Movie Saturday Earning

Housefull 5 Box Office Day 2: ईद पर 'हाउसफुल 5' ने की छप्पर फाड़ कमाई, दो दिनों में कर डाला इतना कलेक्शन

'हाउसफुल 5' को क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। आज फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। ऐसे में अब 'हाउसफुल 5' के शनिवार के दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं क्या रहा वीकेंड पर हाल?

Sun, 8 June 2025 07:10 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Housefull 5 Box Office Day 2: ईद पर 'हाउसफुल 5' ने की छप्पर फाड़ कमाई, दो दिनों में कर डाला इतना कलेक्शन

Housefull 5 Box Office Collection Day 2: हाउसफुल फ्रेंचाइजी की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'हाउसफुल 5' के रिलीज का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आ रहे हैं। 'हाउसफुल 5' ने 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म की कहानी एक बार फिर से दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। 'हाउसफुल 5' को क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। आज फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। ऐसे में अब 'हाउसफुल 5' के शनिवार के दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं क्या रहा वीकेंड पर हाल?

ईद पर दिखाया कमाल

'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। 'हाउसफुल 5' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग की थी। वहीं, अब इसे दूसरे दिन वीकेंड के साथ ईद का भी पूरा फायदा मिला। फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल मारा है। 'हाउसफुल 5' ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपए से खाता खोला। वहीं, इसने दूसरे दिन भी कमाल कर दिखाया। ऐसे में अब इसके शनिवार के कलेक्शन आ चुके है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'हाउसफुल 5' ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 54 करोड़ रुपये हो चुका है। ये अभी रफ डाटा है। उम्मीद है कि आज इसका कलेक्शन और भी बढ़ेगा।

'हाउसफुल 5' से है अक्षय को उम्मीदें

'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह,डीनो मोरिया और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार हैं। फिल्म में अक्षय, रितेश और अभिषेक की तिकड़ी ने कमाल कर दिखाया। वहीं, ये फिल्म अक्षय के फ्लॉप होते करियर एक नई कहानी लिखती नजर आ रही है। बीते कई सालों से उनकी एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप रहीं और वो एक हिट का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में उन्हें 'हाउसफुल 5' से काफी उम्मीदें हैं।

read moreये भी पढ़ें:
दीपिका ने सर्जरी के बाद अस्पताल में पति शोएब संग मनाई ईद, परिवार से मिली ईदी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।