एकता कपूर को है बेटे को पिता का प्यार न मिलने का दुख, बोलीं- जब वह 7 महीने का था तब ही मैंने…
- एकता कपूर ने सरोगेसी से बच्चे को जन्म दिया है। उनके बच्चे के पिता का क्या नाम है, यह किसी को नहीं पता। एकता को इस बात का अपराधबोध है कि बच्चे को पिता का प्यार नहीं मिल पाएगा।

एकता कपूर ने शादी नहीं की। वह एक बच्चे की मां हैं। उन्होंने सरोगेसी से बेटे को जन्म दिया है। बेटे को पिता का प्यार नहीं मिल पाएगा, एकता को इस बात का दुख भी है। एक इवेंट में उन्होंने अपने गिल्ट पर बात की। साथ ही कहा कि वह परफेक्ट मां नहीं बन पाएंगी क्योंकि परफेक्शन जैसी कोई चीज होती नहीं है।
बच्चे से की थी 7 महीने की उम्र में बात
एकता कपूर एक कॉन्क्लेव में बोला, 'मेरे पास ऐसे बहुत से लोग थे जो हमें सलाह दे रहे थे। मैंने अपने बच्चे से भी बात की थी। मैंने अपने 7 महीने के बच्चे से कहा था कि तुम्हारा कोई पिता नहीं है और मैं तुम्हारे साथ सीख रही हूं। मन में अपराधबोध है। लेकिन परफेक्शन एक भ्रम है और मैं परफेक्ट मां नहीं बन पाऊंगी।'
36 साल में फ्रीज किए थे एग्स
एकता ने ट्विटर पर एक नोट साझा किया था कि वह 7 साल से कंसीव करने की कोशिश कर रही थीं। उनके डॉक्टर्स ने फर्टिलिटी के कई सारे ऑप्शंस दिए थे। मां बनने के लिए उन्होंने 36 साल की उम्र में अपने एग फ्रीज किए थे।
दोबारा मां बनने की अफवाह
एकता कपूर के दूसरे बार सरोगेसी से मां बनने की खबर भी उड़ चुकी है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एकता के परिचित ने ऐसी खबरों को गलत बताया था। साथ ही कहा था कि जर्नलिस्ट्स को ऐसी बातें पब्लिश करने से पहले वेरिफाई कर लेना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।