Kumar Shahani Died: निर्देशक कुमार साहनी का 83 साल की उम्र में निधन, किए थे 'माया दर्पण' और 'तरंग' जैसे हिट प्रोजेक्ट
- Director Kumar Shahani Passes Away: साहनी की करीबी दोस्त, एक्ट्रेस मीता वशिष्ठ ने बताया कि निर्देशक का कल रात कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया।

'माया दर्पण' और 'तरंग' जैसी कामयाब फिल्मों के डायरेक्टर कुमार साहनी का रविवार को निधन हो गया। फिल्मों के जरिए समाज को प्रभावित करने वाली कहानियां सुनाने का उनका अनूठा अंदाज पसोलिनी और तारकोव्सकी से प्रभावित था। कुमार साहनी एक कमाल के निर्देशक होने के साथ-साथ एक जाने-माने एजुकेटर और राइटर भी थे। उनकी किताब The Shock of Desire and Other Essays साल 2015 में पब्लिश हुई थी और काफी कामयाब रही।
साहनी की करीबी दोस्त, एक्ट्रेस मीता वशिष्ठ ने बताया कि निर्देशक का कल रात कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। 'वार वार वारी', 'ख्याल गाथा' और 'कस्बा' में साहनी के साथ काम कर चुकीं वशिष्ठ ने कहा, "कल रात लगभग 11 बजे कोलकाता के एक अस्पताल में उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनका निधन हो गया। वह बीमार थे और उनकी सेहत बिगड़ रही थी।”
मीता वशिष्ठ ने बताया कि हम उनके परिवार के संपर्क में थे। कुमार और मैं खूब बातें करते थे और मुझे पता था कि वह बीमार हैं और अस्पताल जाते रहते हैं। साहनी के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। फिल्म निर्माता का जन्म भारत के बंटवारे से पहले सिंध के लरकाना में हुआ था। साल 1947 में विभाजन के बाद साहनी का परिवार बम्बई (जो मुंबई है) में आ गया था।
साहनी ने मणि कौल के साथ भारतीय फिल्म एवं टीवी इंस्टीट्यूट में पढ़ाई की थी। साहनी ने साल 1972 में फिल्म 'माया दर्पण' से शुरुआत की थी। हिंदी लेखक निर्मल वर्मा की लघु कथा पर आधारित यह फिल्म सामंती भारत में अपने प्रेमी और अपने पिता के सम्मान की रक्षा करने वाली एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।