नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा CID का दूसरा सीजन, शो की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
- वीकेंड का मजा क्राइम थ्रिलर शो ‘CID 2’ के साथ दोगुना होने वाला है। दरअसल, अब से हर शनिवार और रविवार के दिन ‘CID 2’ के नए एपिसोड्स ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाले हैं।

हिट क्राइम थ्रिलर टीवी शो CID अब दो ओटीटी पर स्ट्रीम होगा। पहले शिवाजी साटम, दयानंद शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव का यह शो सोनी लिव पर आता था, लेकिन अब ये शो नेटफ्लिक्स पर भी आएगा। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही नेटफ्लिक्स ने शो की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है।
कब आएगा शो?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ‘CID 2’ के कुल 18 एपिसोड्स रिलीज होंगे। पहला एपिसोड 21 फरवरी के दिन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसके बाद हर शनिवार और रविवार को रात 10 बजे नए एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे। नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "CID, अब नेटफ्लिक्स के दरवाजे पर भी। कल से देखें CID के नए सीजन के नए एपिसोड! हर शनिवार और रविवार रात 10 बजे।”
1998 में शुरू हुआ था ये शो
शिवाजी, दयानंद और आदित्य के अलावा CID के दूसरे सीजन में नरेंद्र गुप्ता, अंशा सईद और अजय नागरथ भी नजर आएंगे। बता दें, CID का पहला एपिसोड 1998 में टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। 20 साल तक यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित होता रहा और साल 2018 में बंद हो गया। फिर फैंस की डिमांड पर इसे दोबारा लाया गया। छह साल के गैप के बाद यह शो वेब सीरीज के फॉर्मेट में साल 2024 में प्रसारित हुआ। वहीं अब इस शो का दूसरा सीजन रिलीज होने वाला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।