Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBollywood Actor Kartik Aaryan Intense Look Upcoming Film Revealed Pushpa 2 Girl Sreeleela Fans says Biggest Love Story

हाथ में गिटार और सिगरेट…कार्तिक पुष्पा 2 एक्ट्रेस संग करेंगे 'आशिकी', इंटेस लुक पर फिदा हुए फैन

  • कार्तिक आर्यन को आपने कई फिल्मों में देखा है। अब कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का उनका लुक रिवील हो गया है। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। फैंस कार्तिक का लुक देखकर काफी उत्साहित हैं।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 15 Feb 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
हाथ में गिटार और सिगरेट…कार्तिक पुष्पा 2 एक्ट्रेस संग करेंगे 'आशिकी', इंटेस लुक पर फिदा हुए फैन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का लुक रिवील हो गया है। कार्तिक आर्यन के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन का नया लुक रिवील हुआ है। वीडियो देखने के बाद फैंस का मानना है कि ये आशिकी 3 है। फैंस कार्तिक आर्यन का नया लुक देखकर काफी उत्साहित हैं।

कार्तिक का नया लुक रिवील

कार्तिक आर्यन ने जो वीडियो पोस्ट हुआ है उसमें कार्तिक आर्यन स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। सामने भीड़ है और वो गिटार के साथ सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन आशिकी फिल्म का टाइटल सॉन्ग परफॉर्म कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन के लुक की बात करें तो उनके बाल और दाढ़ी बढ़े हुए हैं। उनका इंटेंस लुक देखकर काफी उत्साहित हैं।

दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म

कार्तिक आर्यन के साथ साउथ की एक्ट्रेस श्रीलीला फिल्म में नजर आएंगी। श्रीलीला हाल ही में रिलीज हुई पुष्पा 2 के एक आइटम सॉन्ग में नजर आई थीं। कार्तिक आर्यन की वीडियो के साथ फिल्म का नाम तो रिवील नहीं किया गया है, लेकिन ये बताया गया है कि फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

 

क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स?

फिल्म का नाम रिवील भले ही ना किया गया हो, लेकिन फैंस का मानना है कि ये आशिकी 3 की पहली झलक है। बहुत से फैंस ने कमेंट्स करते हुए लिखा कि आशिकी 3 का बहुत वक्त से इंतजार था। वहीं, लोग कार्तिक आर्यन के लुक्स को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सबसे बड़ी लव स्टोरी आ रही है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा लवर बॉय वापस आ गया।

कार्तिक आर्यन के काम की बात करें पिछले साल उनकी फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज हुई थी। यह एक स्पोर्ट्स बायोपिक ड्रामा थी। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने कड़ी मेहनत की थी। हालांकि, फिल्म उस तरह से बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें