अरबाज खान के बेटे अरहान ने सौतेली मां के साथ खेला क्रिकेट, फैंस ने की बॉन्डिंग की तारीफ
- मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान का अरबाज खान की पत्नी शूरा खान के साथ बॉन्ड काफी अच्छा है। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो अक्सर सामने आते हैं। अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है। इसमें शूरा खान और अरहान साथ में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।

अरबाज खान की पत्नी शूरा खान के साथ मलाइका और अरबाज के बेटे अरहान का बॉन्ड काफी अच्छा है। अरहान और शूरा के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आते हैं। अरहान और सौतेली मां शूरा के बीच का बॉन्ड फैंस को काफी पसंद भी आता है। अब शूरा और अरहान का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शूरा और अरहान क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस रिएक्ट करके दोनों के बीच की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।
अरहान और शूरा का वीडियो वायरल
viralbhayani के पेज पर शूरा और अरहान का ये वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान बैटिंग कर रहे हैं। वहीं, अरबाज खान की पत्नी शूरा बोलिंग कर रही हैं। शूरा और अरहान का ये वीडियो उनके बांद्रा के घर का बताया जा रहा है।
क्या बोल रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स
अरहान और शूरा के इस वीडियो पर फैंस ने भी कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ऐसा लग रहा है टॉम और जैरी क्रिकेट खेल रहे हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा ने लिखा अरहान कितने क्यूट हैं। एक तीसरे यूजर ने लिखा- कितना प्यार बॉन्ड है दोनों का।
अरबाज ने साल 2023 में शूरा खान से रचाई थी शादी
अरबाज खान ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी रचाई थी। फिर साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने तलाक ले लिया। इसके बाद, साल 2023 में अरबाज खान ने शूरा खान ने शादी रचाई। बता दें, अपने पिता की दूसरी शादी के दौरान अरहान खान ने शूरा और अरबाज के लिए खास परफॉर्मेंस भी दी थी। शूरा की बात करें तो वो एक मेकअप आर्टिस्ट हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।