Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडalia bhatt touching kapoor family feet saif ali khan do the jeeja sala rituals aadar jain wedding videos

आदर जैन की शादी में आलिया ने निभाई बहू की जिम्मेदारी, सैफ ने पूरी की जीजा-साले की रस्म

  • आदर जैन की शादी से अनदेखे वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें घर की बहू आलिया भट्ट अपनी जिम्मेदारी निभाती दिख रही हैं। एक दूसरे वीडियो में सैफ अली खान ने आदर जैन को माला पहना कर जीजा साले की रस्म को पूरा किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानSat, 22 Feb 2025 10:27 AM
share Share
Follow Us on
आदर जैन की शादी में आलिया ने निभाई बहू की जिम्मेदारी, सैफ ने पूरी की जीजा-साले की रस्म

आदर जैन और अलेखा अडवानी ने शादी परिवार और इंडस्ट्री के कुछ खास लोगों के बीच पूरी हुई। शादी की सभी रस्मों को शानदार तरीके से मनाया गया। इस ग्रैंड फंक्शन में कपूर परिवार एक साथ दिखा। अब इस शादी की रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। घर की बहू आलिया भट्ट और दामाद सैफ अली खान अपने हिस्से की रस्मों को पूरा करते दिखे। कपूर परिवार के इस खास बॉन्ड को फैंस पसंद कर रहे हैं।

आलिया भट्ट ने लिया कपूर परिवार का आशीर्वाद

शादी के फंक्शन से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया भट्ट कपूर खानदान के बड़े सदस्यों से आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। उन्होंने रणधीर कपूर समेत कपूर परिवार के सदस्यों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस अपने ससुराल के रीति-रिवाजों और रिश्तों को कितनी अहमियत देती हैं, ये इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है। आलिया को हमेशा एक मॉडर्न और इंडिपेंडेंट एक्ट्रेस के रूप में देखा जाता है, लेकिन ये वीडियो उनके फैंस को पसंद आ रहा है।

सैफ अली खान ने निभाई ‘मिलनी’ रस्म, आदर को लगाया गले

शादी की एक और खास रस्म में सैफ अली खान अपने साले आदर जैन के साथ ‘मिलनी’ रस्म निभाते नजर आए। इस रस्म में वैसे तो सभी एक दूसरे को गले से लगाते हैं। लेकिन यहां सैफ जीजासाले वाली रस्म को अदा करते हुए दूल्हे को माला पहनाई, आदर ने भी जीजा के सम्मान में उन्हें गले से लगा लिया। यह जीजा-साला का खूबसूरत मोमेंट शादी की हाइलाइट्स में से एक बन गया।

शादी में पहुंचे सितारे

आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, सुहाना खान, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, और सैफ अली खान, रणबीर कपूर जैसे परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल हुए। इसके अलावा बॉलीवुड की एवरग्रीन दिवा रेखा भी शादी में पहुंचीं और हमेशा की तरह अपनी रॉयल साड़ी लुक से सबका ध्यान खींच लिया।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें