Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Bollywood Singer Vishal Dadlani Supports Samay Raina Targets Government says anpadh janta mentions maha kumbh stampede

समय रैना के सपोर्ट में विशाल ददलानी, सरकार पर साधा निशाना, कहा- हमारी अनपढ़ जनता...

  • समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को लेकर मचे बवाल के बीच सिंगर विशाल ददलानी ने उनका सपोर्ट किया है। उन्होंने समय रैना का सपोर्ट करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 19 Feb 2025 09:10 PM
share Share
Follow Us on
समय रैना के सपोर्ट में विशाल ददलानी, सरकार पर साधा निशाना, कहा- हमारी अनपढ़ जनता...

सोशल मीडिया पर समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को लेकर बवाल मचा हुआ है। इंडियाज गॉट लैटेंट पर रणवीर के एक सवाल पर विवाद हुआ था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया दो धड़ों में बंटा हुआ है। कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। अब सपोर्ट करने वालों की लिस्ट में सिंगर विशाल ददलानी का नाम जुड़ गया है। विशाल ने समय रैना का सपोर्ट करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

समय रैना के सपोर्ट में विशाल ददलानी

विशाल ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- "यह सब पाखंड और बकवास है। सरकार ऑनलाइन कंटेंटे पर कंट्रोल करना चाहती है। सरकार लंबे समय से ऐसा करने की कोशिश कर रही है और बार-बार वो रोकी जा रही है। लेकिन टीवी पर जो गुस्सा दिखाया जा रहा है, उसकी लहर में हमारी मासूम/अनपढ़ जनता अपनी आजादी खो रही है। उल्लेख नहीं करना कुंभ भगदड़ में हुई मौतों का क्या? समझे?"

विशाल ददलानी का पोस्ट

क्यों हुआ विवाद?

इंडियाज गॉट लैटेंट के मंच पर रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता से जुड़ा एक अश्लील सवाल पूछा था जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल हो रहा है। इस मामले में समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विशाल ददलानी की बात करें तो इस वक्त वो इंडियन आइडल 15 में जज की भूमिका निभा रहे हैं।

समय ने डिलीट कर दी हैं सभी वीडियोज

बता दें, इस विवाद के बाद समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल से इंडियाज गॉट लैटेंट की सभी वीडियोज डिलीट कर दी हैं। वहीं, इस विवाद के उठते ही रणवीर इलाहाबादिया ने जनता से माफी मांगी थी। इस बीच रणवीर ने बताया था कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें