Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Suryakumar Yadav Insta story for Rohit Sharma goes viral the captain praises the captain God is great

भगवान ग्रेट हैं…रोहित शर्मा के लिए सूर्यकुमार यादव की इंस्टा स्टोरी वायरल, कप्तान ने कप्तान की तारीफ में पढ़े कसीदे

  • अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है…भगवान ग्रेट हैं। ये कुछ शब्द थे जो टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस्टाग्राम स्टोरी पर रोहित शर्मा की तस्वीर के साथ पोस्ट किया।

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 10 Feb 2025 10:55 AM
share Share
Follow Us on
भगवान ग्रेट हैं…रोहित शर्मा के लिए सूर्यकुमार यादव की इंस्टा स्टोरी वायरल, कप्तान ने कप्तान की तारीफ में पढ़े कसीदे

अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है…भगवान ग्रेट हैं। ये कुछ शब्द थे जो टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस्टाग्राम स्टोरी पर रोहित शर्मा की तस्वीर के साथ पोस्ट किया। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे टेस्ट और टी20 के कप्तान ने आखिरकार इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में लय हासिल की। हिटमैन ना इस दौरान अपने पुराने अंदाज में नजर आए बल्कि उन्होंने शतक ठोक टीम की जीत में अहम भूमिका भी निभाई। 300 से अधिक के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 12 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 119 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पहले विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ 136 रनों की पार्टनरशिप भी की।

रोहित के इस शतक ने पूरे क्रिकेट जगत का दिन बना दिया। सूर्यकुमार यादव के अलावा भी कई पूर्व खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा की तारीफों में पुल बांधे।

सूर्यकुमार यादव इंस्टाग्राम स्टोरी

रोहित शर्मा की पत्नी ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह सीधा दिल पर जाकर लगा है।

रितिका सजदेह

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अजेय बढ़त कायम कर ली है। भारत ने रविवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में चार विकेट से विजयी परचम फहराया। भारत ने 305 रनों का लक्ष्य 44.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल किया। 37 वर्षीय रोहित प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली। उनके बल्ले से 90 गेंदों में 119 रन निकले, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल हैं।

रोहित 30 की उम्र के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने 36वां शतक मारा है। रोहित ने महान बल्लेबाज सचिन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने 30 की उम्र के बाद 35 शतक जमाए। रोहित साथ ही सेंचुरी जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। रोहित का शतक जोस बटलर ब्रिगेड के सीने में खंजर की तरह धंसा और अच्छ स्कोर खड़ने करने के बावजूद हार झेलनी पड़ी। इंग्लैंड ने हार का एक शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें