WTC पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका का धमाल, श्रीलंका को 233 रनों से रौंद कर भारत के करीब पहुंचा
- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अफ्रीका ने शनिवार को श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 233 रनों से रौंदा।

दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 233 रनों से हरा दिया है। इस जीत से साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में बंपर फायदा हुआ है। अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई और भारत के करीब पहुंच गया है। इस मैच से पहले तेंबा बावूमा की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका की टीम डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में 54.17 प्रतिशत अंकों के साथ 5वें पायदान पर थी, वहीं जीत के बाद टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका के 59.26 प्रतिशत अंक हो गए हैं। पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम 57.69 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गयी है।
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 366 रन बनाकर पारी घोषित कर श्रीलंका को जीत के लिए 516 रनों का लक्ष्य दिया। ट्रिस्टन स्टब्स (122) और कप्तान टेम्बा बावुमा (113) ने अपने-अपने शतक पूरे किए और टीम को बड़े लक्ष्य की ओर ले गये। दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंका को पहली पारी में उसके न्यूनतम स्कोर 42 रन पर ऑलआउट कर 149 रनों बढ़त ली थी। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या और विश्वा फर्नांडो ने दो-दो विकेट लिये। असिता फ़र्नांडो ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 516 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 282 रन ही बना सकी। इसके बाद 516 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 282 रन ही बना सकी।