Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025 opening ceremony live telecast shreya ghoshal to disha patani where and how to watch

IPL opening ceremony Highlights: विराट-रिंकू ने शाहरुख के साथ लगाए ठुमके, राष्ट्रगान के साथ खत्म हुआ समारोह

  • IPL opening ceremony Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की ओपनिंग सेरेमनी शाहरुख खान, श्रेया घोषाल, दिशा पाटनी और करण औजला ने अपनी परफॉर्मेंस से मन मोह लिया।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 22 March 2025 07:38 PM
share Share
Follow Us on
IPL opening ceremony Highlights: विराट-रिंकू ने शाहरुख के साथ लगाए ठुमके, राष्ट्रगान के साथ खत्म हुआ समारोह

IPL opening ceremony Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। दर्शकों के सैलाब के बीच शाहरुख खान ने मंच संभाल लिया है। शाहरुख ने दर्शकों को इस टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दी। इसके बाद श्रेया घोषाल ने अपने गीतों से समां बांध दिया। श्रेया के बाद दिशा पाटनी ने अपने डांसिंग मूव्स दिखाए। इसके बाद करण औजला ने अपने रैप का जादू चलाया।

19:07 PM IPL 2025 Opening Ceremony Live: उद्धाटन समारोह की भव्यता उस वक्त अपने चरम पर पहुंच गई जब वहां पर राष्ट्रगान बजाया गया। मैदान में मौजूद सभी लोगों ने जन-गण-मन गाया। इसके साथ ही उद्धाटन समारोह का समापन हो गया।

19:05 PM IPL 2025 Opening Ceremony Live: इसके बाद आईपीएल ट्रॉफी स्टेज पर लाई गई और केकेआर व आरसीबी के कप्तान भी वहां पहुंचे। इसके बाद बीसीसीआई पदाधिकारियों और सेलेब्रिटीज के साथ केक कटिंग सेरेमनी की गई।

19:00 PM IPL 2025 Opening Ceremony Live: शाहरुख खान ने विराट कोहली और रिंकू सिंह को मंच पर बुलाया। इसके बाद दोनों ने शाहरुख के साथ डांस भी किया। रिंकू सिंह ने पहले लुट-पुट गया पर ठुमका लगाया। वहीं, विराट कोहली ने शाहरुख के साथ पठान गाने पर अपनी प्रस्तुति दी।

18:50 PM IPL 2025 Opening Ceremony Live: ओपनिंग सेरेमनी के मंच पर इस वक्त शाहरुख खान, विराट कोहली और रिंकू सिंह मौजूद हैं। इनके बीच बातचीत चल रही है। शाहरुख खान यहां पर विराट और रिंकू सिंह से सवाल पूछ रहे हैं।

18:40 PM IPL 2025 Opening Ceremony Live: आईपीएल के उद्धाटन समारोह में श्रेया घोषाल और दिशा पाटनी के बाद रैपर करण औजला ने अपने रैप का जादू चलाया। जैसे ही उन्होंने हुश्न तेरा तौबा-तौबा गाया, मैदान में मौजूद दर्शक उत्साहित हो गए।

18:34 PM IPL 2025 Opening Ceremony Live: आईपीएल में उद्धाटन समारोह में दिशा पाटनी ने भी दर्शकों को अपने ठुमकों पर झूमने पर मजबू कर दिया। उन्होंने कई बॉलीवुड नंबर्स पर अपनी प्रस्तुति से ईडन गार्डंस में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

18:25 PM IPL 2025 Opening Ceremony Live: इसके बाद श्रेया घोषाल ने जब मां तुझे सलाम गाना शुरू किया, दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। सभी दर्शक एक साथ श्रेया के साथ वंदे मातरम गाते नजर आए।

18:16 PM IPL 2025 Opening Ceremony Live: मेरे ढोलना सुन गाने के बाद श्रेया घोषाल ने और भी कई प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने जिंदा है तो प्याला पूरा भर ले। कर हर मैदान फतेह, जैसे कई गीतों से सुरों का समां बांध दिया। इसके बाद उन्होंने ओम शांति ओम का टाइटल ट्रैक भी गाया। दर्शक भी श्रेया के सुर में सुर मिलाते नजर आए।

18:14 PM IPL 2025 Opening Ceremony Live: आईपीएल के उद्घाटन समारोह में श्रेया घोषाल ने सबसे पहली प्रस्तुति दी है। उन्होंने मेरे ढोलना गाने पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान खूबसूरत रोशनी से ईडन गार्डंस सराबोर हो उठा।

18:11 PM IPL 2025 Opening Ceremony Live: उद्धाटन समारोह की शुरुआत में शाहरुख खान ने मंच संभाला। उन्होंने आज की शाम परफॉर्मेंस देने वाले कलाकारों का परिचय दिया।

18:03 PM IPL 2025 Opening Ceremony Live: यह सीजन आईपीएल का 18वां जन्मदिन है। ईडन गार्डंस पर इसके शानदार आयोजन की पूरी तैयारियां चल रही हैं। बस ओपनिंग सेरेमनी शुरू होने वाली है।

17:44 PM IPL 2025 Opening Ceremony Live: ओपनिंग सेरेमनी के लिए ऑडियंस का सैलाब उमड़ने लगा है। ईडन गार्डंस के गेट पहले ही खोल दिए गए हैं। उद्धाटन सेरेमनी की शुरुआत छह बजे से होनी तय है।

17:12 PM IPL 2025 Opening Ceremony Live: इंडियन प्रीमियर लीग के उद्धाटन समारोह में बॉलीवुड के किंग खान भी तड़का लगाएंगे। इसके अलावा श्रेया घोषाल, दिशा पाटनी और पंजाब रैपर करण औजला अपनी परफॉर्मेंस से ऑडियंस का दिल जीतते नजर आएंगे।

16:45 PM IPL 2025 Opening Ceremony Live: आईपीएल फैन्स के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि अभी कोलकाता में बारिश थमी हुई है। हालांकि आसमान बादलों से ढंका हुआ है। मौसम विभाग ने यहां पर बारिश की चेतावनी जारी कर रखी है।

16:25 PM IPL 2025 Opening Ceremony Live: आईपीएल के उद्धाटन समारोह पर भी बारिश का साया पड़ने के आसार हैं। आईएमडी ने शनिवार को मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। इसके चलते मैच और ओपनिंग सेरेमनी, दोनों में खलल पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

16:10 PM IPL 2025 Opening Ceremony Live: चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में रविवार 23 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच से पहले मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर अपनी प्रस्तुति देंगे। अनिरुद्ध ने जवान, विक्रम और जेलर जैसी फिल्मों में संगीत दिया है।

15:41 PM IPL 2025 Opening Ceremony Live: इंडियन प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में होने वाली है। इसके बाद केकेआर और आरसीबी की टीमों के बीच पहला मैच खेला जाएगा।

13:04 PM IPL 2025 Opening Ceremony Live: आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी शाम को होगी। यह समारोह शाम छह बजे से शुरू होगा।

11:41 AM IPL 2025 Opening Ceremony Live: रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर का प्रमोशन करने के लिए यहां पर पहुंच सकते हैं।

11:50 AM IPL 2025 Opening Ceremony Live: आईपीएल के दौरान 12 डबल हेडर मैच भी खेले जाएंगे। आईपीएल 2025 का पहला डबल हेडर 23 मार्च को खेला जाएगा। पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से होगी।

 

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, MI Vs LSG, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |
अगला लेखऐप पर पढ़ें