Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Hemang Badani on Vipraj Nigam We all knew you could bat after he batted with 260 strike rate vs LSG for DC

विपराज निगम ने जीता दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच का दिल, बोले- हम सभी जानते थे कि...

  • दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमांग बदानी ने विपराज निगम की जमकर तारीफ की, जिन्होंने 260 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, बॉलर के तौर पर उनकी पिटाई हो गई थी।

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 25 March 2025 11:58 AM
share Share
Follow Us on
विपराज निगम ने जीता दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच का दिल, बोले- हम सभी जानते थे कि...

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में जीत के साथ कदम रखा। हालांकि, दिल्ली की टीम के लिए ये जीत आसान नहीं थी, क्योंकि 210 रनों के जवाब में 5 विकेट 65 रन पर गिर गए थे। इसके बाद विपराज निगम ने 260 के स्ट्राइक रेट से तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम की वापसी कराई। बाद में आशुतोष शर्मा ने मैच को फिनिश किया। हालांकि, विपराज की पारी से दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमांग बदानी ज्यादा खुश नजर आए। उन्होंने विपराज की मैच के बाद जमकर तारीफ की और कहा कि पहले ही मैच में कमाल कर दिया।

हेड कोच हेमांग बदानी ने डीसी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, "एक लड़का जो अपना पहला आईपीएल खेल रहा था, वह है विपराज। हम सभी जानते थे कि आप बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन यह वास्तव में विशेष था। यह मेरे लिए और भी खास था, क्योंकि विपराज ने गेंद के साथ ठीक-ठाक दिन बिताया था। हमारे लिए दूसरा ओवर कठिन था, लेकिन आपने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया। बहुत शानदार, शाबास।" विपराज और आशुतोष के बीच जो साझेदारी हुई, उसने मैच में पासा पलटने का काम किया।

विपराज निगम के लिए गेंद से ये मुकाबला अच्छा नहीं रहा था। उनको एक विकेट जरूर मिला था, लेकिन 2 ओवर में उन्होंने 35 रन खर्च कर दिए थे। ऐसे में लग रहा था कि उनके लिए ये मैच अच्छा नहीं रहेगा, लेकिन बल्ले से उन्होंने जो कमाल दिखाया, उसने हेड कोच को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमांग बदानी विपराज की तारीफ करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने माना कि ये स्पेशल पारी थी। इस पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को हारे हुए मैच में जीत मिली। विपराज ने 15 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39 रनों की पारी खेली थी। उनका स्ट्राइक रेट 260 का था।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, CSK Vs SRH, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |
अगला लेखऐप पर पढ़ें