Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Basit Ali Reacts to Pahalgam Terror Attack Former Pakistan Cricketer Says Mujhe Bhi Goli Mar Deni Chahiye

मैं बड़े भाई को गोली मार दूंगा...पहलगाम अटैक पर ये क्या बोल गया पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर?

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली का पहलगाम अटैक पर रिएक्शन आया है। उन्होंने दिल से एक दुआ की है। आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान गई है।

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तानThu, 24 April 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
मैं बड़े भाई को गोली मार दूंगा...पहलगाम अटैक पर ये क्या बोल गया पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आतंकवादियों ने मंगलवार को (22 अप्रैल) को 26 लोगों की हत्या कर दी। पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी की थी। पहलगाम अटैक पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली का रिएक्शन आया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने साथ ही कहा कि हमलावरों को जनता के सामने गोली से उड़ा देना चाहिए।

'अगर बड़ा भाई भी होगा तो...'

बासित ने अपने यूट्यूब पर कहा, ''पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान ले ले गई। मैं तो उन्हें शहीद बोलूंगा। यह बहुत बड़ा जुल्म हुआ है। जो चीजें मैंने सुनी हैं, वो काबिल-ए-माफी नहीं हैं। कोई भी हो। किसी को भी किसी की जान लेने का हक नहीं है। यह मेरा मजहब बोलता है। वो मुसलमान हो ही नहीं सकता, जो किसी की जान ले। अगर मेरा बड़ा भाई भी होगा तो मैं गोली मार दूंगा। पहलगाम की खबर बहुत ही अफसोसनाक है। पीड़ित परिवारों को श्रद्धांजलि।''

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान पर 'क्रिकेट स्ट्राइक', भारत में PSL हुआ बैन; पहलगाम हमले के बाद एक्शन

'मुझे भी गोली मार देनी चाहिए'

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ''जिसने भी इसको अंजाम दिया है, उन्हें माफी नहीं मिलनी चाहिए। कोई भी हो। अगर मैं भी हूं तो मुझे सूली पर लटकना देना चाहिए। मुझे गोली मार देनी चाहिए। बेकसूर लोगों की जान ली गई है। जो बेचारे छुट्टी मनाने गए थे, उनकी जान ले ली। जिन्होंने भी हमला किया है, मेरी अल्लाह ताला से दुआ है कि उनके परिवारों के साथ भी ऐसा ही होना चाहिए। मैं हर नमाज में यह दुआ करूंगा। चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।। सबसे बड़ी मिसाल मैंने अपनी दी है। अगर मैं भी हूं तो बख्शना नहीं चाहिए।''

ये भी पढ़ें:पहलगाम हमला: 'माथे की बिंदी उतार दी और अल्लाहु अकबर कहना शुरू कर दिया, लेकिन...'

बासित ने दिल से की ये दुआ

उन्होंने आगे कहा, ''जो भी लोग हमले में शामिल हैं, उन्हें जल्द से जल्द पकड़ना चाहिए। केस नहीं चलाना चाहिए, उन्हें जनता के सामने सीधे गोली मार देनी चाहिए। पीड़ित परिवारों को अल्लाह सब्र दे। जिन्होंने भी हमला किया है, उन्हें ऐसी सजा मिले कि वो याद रखें। मेरे मजहब में किसी को कत्ल करने की इजाजत नहीं है। कुरआन शरीफ में नहीं लिखा कि किसी को कत्ल करो। दिल से दुआ है कि जिन्होंने भी यह किया है, उनके साथ भी ऐसा ही अंजाम होना चाहिए।''

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, CSK Vs SRH, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |
अगला लेखऐप पर पढ़ें