Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़chhattisgarh naxals encounter with security forces in bijapur district many naxalites died

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, मार गिराए 8 नक्सली, फायरिंग जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में 8 नक्सली मारे गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फायरिंग अभी चल रही है। मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरSat, 1 Feb 2025 04:28 PM
share Share
Follow Us on
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, मार गिराए 8 नक्सली, फायरिंग जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों ने एक बड़ा ऑरेशन लॉन्च किया। इस ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का इलाके में दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सली मारे गए हैं। सूत्र ने बताया कि मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है। फिलहाल सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है।

एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकले जवानों से नक्सलियों का सामना हुआ बताया जा रहा है। दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। सीआरपीएफ, डीआरजी और एसटीएफ के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तोड़का इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन लांच किया गया था।

सूत्रों ने बड़े कैडर के हार्डकोर नक्सलियों की मौजूदगी का इनपुट दिया था। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि फोर्स के दबाव में नक्सली एक राज्य से दूसरे राज्य में पलायन कर रहे हैं या फिर अंदरुनी इलाकों में बैठकें भी कर रहे हैं। इसी बीच एक खुफिया इनपुट पर सुरक्षा बलों ने बीजापुर जिले में ऑपरेशन लॉन्च किया। इसमें उनकी माओवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें अब तक आठ नक्सली मारे गए हैं। मृत नक्सलियों के संख्या बढ़ भी सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। बताया जाता है कि तीन जिलों की फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सलियों का घेर रखा है। अभी भी मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ, डीआरजी और एसटीएफ के जवान शामिल हैं। जवानों को मारे गए नक्सलियों से हथियार भी मिले हैं। बता दें कि बस्तर से नक्सलवाद को खत्म करने मार्च-2026 का समय तय किया गया है।

रिपोर्ट- संदीप दीवान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें