Hindi Newsकरियर न्यूज़up police Constable PET admit card released uppbpb gov in download uppbpb

UP Police constable admit card 2025: यूपी पुलिस भर्ती कांस्टेबल भर्ती पीईटी के एडमिट कार्ड जारी

UP Police PET admit card :यूपी पुलिस भर्ती की प्रथम चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके एडमिट कार्ड आज 3 फरवरी को जारी हो गए हैं।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 3 Feb 2025 11:15 AM
share Share
Follow Us on
UP Police constable admit card 2025: यूपी पुलिस भर्ती कांस्टेबल भर्ती पीईटी के एडमिट कार्ड जारी

UP Police PET admit card :यूपी पुलिस भर्ती की प्रथन चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके एडमिट कार्ड आज 3 फरवरी को जारी हो गए हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप पीईटी के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए आप डाउनलोड कर सकेंगे।

आपको बता दें कि परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी को किया जाएगा। बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप इसमें लिखा परीक्षा केंद्र के शहर, राज्य, परीक्षा की तारीख और समय के बारे में अच्छे से पढ़ लें। अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत हो रही है, या फिर कोई जानकारी आपकी सही नहीं लिखी गई है, तो हेल्पलाइन नंबर 8867786192 फोन नंबर पर फोन करके संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) लाना होगा और परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से पहले ही पहुंचना होगा ताकि सभी प्रोसेस को समय से पूरा किया जा सके।परीक्षा के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए। किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, या अन्य गैजेट, को आयोजन स्थल पर प्रतिबंधित किया गया है।

कैसा होगा पीईटी एग्जाम
शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने के लिए पुरुषों को 4.8 किमी की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी। महिला अभ्यार्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी। जो इस दौड़ को निर्धारित समय में पूरी नहीं कर पाएंगे, वे इस भर्ती के पात्र नहीं होंगे।पीईटी या शारीरिक दक्षता परीक्षा) में दौड़, लंबी छलांग, उछाल, गोला फेंक को शामिल किया जाएगा।

आपको बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में करीब 48 लाख पंजीकृत थे जिसमें से लगभग 32 लाख ने एग्जाम दिया था। यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम का आयोजन 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 को कुल 10 पालियों में कराया गया था।आपको बता दें कि यूपी कांस्टेबल भर्ती के जरिए कुल 60,244 पदों पर भर्ती होनी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें