UP BEd Result 2025 Live Updates , Sarkari Result , bujhansi.ac.in : उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट www.bujhansi.ac.in पर जारी कर दिया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने लखनऊ के डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में यूपी बीएड रिजल्ट जारी किया। बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को दी गई थी। परीक्षार्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से यूपी बीएड रिजल्ट चेक कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल, दूसरा स्थान भदोही की शीबा परवीन , तीसरा स्थान जौनपुर की शिवांगी यादव, चौथा स्थान मऊ के प्रद्युम्न सिंह यादव,पांचवा स्थान अररिया बिहार के रोशन रंजन, छठा स्थान शाहजहांपुर की अजीत शर्मा, सातवां स्थान मेरठ के विप्रष्ठ त्यागी, आठवां स्थान उन्नाव के विवेक शुक्ला, नया स्थान अलीगढ़ के मनीष मिश्रा और दसवां स्थान वाराणसी के विवेक कुमार पटेल ने हासिल किया है। प्रवेश परीक्षा में 344546 स्टूडेंड पंजीकृत थे और 305439 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें से 304980 सफल हुए, यह काउंसिलिंग के पात्र घोषित किए गए। तीन छात्र नकल करते पकड़े गए।
Direct Link
17 Jun 2025, 02:01:36 PM IST
UP BEd Topper List 2025 : यूपी बीएड टॉपर लिस्ट
UP BEd Topper List 2025 : यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल, दूसरा स्थान भदोही की शीबा परवीन , तीसरा स्थान जौनपुर की शिवांगी यादव, चौथा स्थान मऊ के प्रद्युम्न सिंह यादव,पांचवा स्थान अररिया बिहार के रोशन रंजन, छठा स्थान शाहजहांपुर की अजीत शर्मा, सातवां स्थान मेरठ के विप्रष्ठ त्यागी, आठवां स्थान उन्नाव के विवेक शुक्ला, नया स्थान अलीगढ़ के मनीष मिश्रा और दसवां स्थान वाराणसी के विवेक कुमार पटेल ने हासिल किया है। प्रवेश परीक्षा में 344546 स्टूडेंड पंजीकृत थे और 305439 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें से 304980 सफल हुए, यह काउंसिलिंग के पात्र घोषित किए गए। तीन छात्र नकल करते पकड़े गए।
17 Jun 2025, 01:56:03 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट में मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल बने टॉपर
मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल ने साइंस स्ट्रीम से टॉप कर राज्यभर में पहला स्थान हासिल किया है।
17 Jun 2025, 01:53:06 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट जारी
UP BEd Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी संयुक्त रूप से इस परिणाम को जारी किया। उम्मीदवार रोल नंबर और लॉगिन डिटेल के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं।
17 Jun 2025, 01:47:38 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड एंट्रेंस रिजल्ट में पिछले साल कितनों की रैंक आई थी
UP BEd Result 2025 Live: बीते वर्ष यूपी बीएड एंट्रेंस में कुल 1,93,062 अभ्यर्थियों की रैंक जारी की गई थी। इसमें कला वर्ग के 1,18,499, विज्ञान वर्ग के 62,774, वाणिज्य वर्ग के 10,332 और कृषि वर्ग के 1,457, अभ्यर्थी शामिल थे। इनमें अनारक्षित वर्ग के 93,557, पिछड़ा वर्ग के 62,341, अनुसूचित जाति के 36,351 व अनुसूचित जनजाति के 813 हैं। 89103 पुरुष और 103958 महिला अभ्यर्थियों की रैंक जारी की गई थी। सफल अभ्यर्थियों में 54 प्रतिशत महिलाएं तथा 46 प्रतिशत पुरुष थे।
17 Jun 2025, 01:32:07 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: कैसे मिलेगा दाखिला
UP BEd Result 2025 Live: बीएड एंट्रेंस अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड में उनकी स्टेट रैंक, कैटेगरी रैंक, लिखित परीक्षा में प्राप्तांक, फाइनल स्कोर, पेपर 1 में सही व गलत उत्तर, पेपर 2 में सही व गलत उत्तर, पेपर वाइज टोटल मार्क्स जैसी डिटेल्स दी गई होगी। साथ ही यह भी बताया गया होगा कि वह काउंसलिंग राउंड में जाने के लिए योग्य है या नहीं। यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2024 में सफल उम्मीदवारों को बीएड कोर्स में दाखिले के लिए बीयू द्वारा आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
17 Jun 2025, 01:27:36 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट 2024 के टॉपरों की लिस्ट
UP BEd Result 2025 Live: यहां देखें पिछले साल के टॉपरों की लिस्ट
रैंक अभ्यर्थी अंक शहर
1 मनोज कुमार 344 अलीगढ़
2 शिव मंगल 339 प्रयागराज
3 नजीर अहमद 338 वाराणसी
4 पवन कुमार चौरासिया 334 प्रतापगढ़
5 कुमार दीक्षा 333 अलीगढ़
6 अंजली राय 329 अलीगढ़
7 अनुराग प्रजापति 329 जौनपुर
8 आरती 323 मिर्जापुर
9 हर्षिता वार्ष्णेय 323 अलीगढ़
10 अवेश कुमार 321 अलीगढ़
11 आदित्य कुमार यादव 320 जौनपुर
12 तेजु सोनकर 329 आजमगढ़
13 हिमांशु त्रिपाठी 317 आजमगढ़
14 सबा अंजु 316 भदोही
15 मनीष कुमार 315 मिर्जापुर
16 अमन यादव 314 जौनपुर
18 प्रियांशु जायसवाल 312 जौनपुर
19 आदित्य गोस्वामी 311 जालौन
20 सुरेंद्र कुमार 311 अंबेडकरनगर
17 Jun 2025, 01:20:03 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट बस कुछ देर में घोषित होने वाला है
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम की घोषणा से पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने परीक्षा व मूल्यांकन को लेकर ब्रीफ दिया।
17 Jun 2025, 01:10:04 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी में बीएड की कितनी सीटें
UP BEd Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में कुल 3,44,546 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3,05,099 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया। प्रदेशभर में बीएड कोर्स के लिए लगभग 2.40 लाख सीटें उपलब्ध हैं, जो करीब 2,300 बीएड कॉलेजों में विभाजित हैं।
17 Jun 2025, 01:03:34 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: कैसे चेक करें यूपी बीएड रिजल्ट
UP BEd Result 2025 Live: कैसे देखें करें यूपी बीएड रिजल्ट
- सबसे पहले bujhansi.ac.in पर जाएं
- होम पेज पर उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। वहीं इमेज में दिया गया कैप्चा कोड डालें।
- लॉग इन पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें। प्रिंट आउट भी ले लें।
17 Jun 2025, 12:59:05 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट - अपना रोल नंबर और लॉगिन डिटेल तैयार रखें
UP BEd Result 2025 Live: कुछ ही पलों में परिणाम घोषित किया जाएगा। UP B.Ed प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम कुछ ही क्षणों में जारी किया जाएगा।
अपना रोल नंबर और लॉगिन डिटेल तैयार रखें।
17 Jun 2025, 12:58:20 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट कुछ ही पलों में, मंत्री गण पहुंचे
UP BEd Result 2025 Live: राज्य उच्च शिक्षा मंत्री जी परिणाम घोषणा में सहभागिता करने पहुंची। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट कुछ देर में www.bujhansi.ac.in पर जारी होने वाला है।
17 Jun 2025, 12:56:47 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट कुछ मिनटों में
UP BEd Result 2025 Live: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा- लखनऊ में बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। ऐसे में लाखों अभ्यर्थियों को जल्द ही उनका रिजल्ट मिलने की संभावना है।
17 Jun 2025, 12:55:32 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट के स्कोर कार्ड से कहां कहां दाखिला मिलेगा
UP BEd Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर कई विश्वविद्यालयों के बीएड कोर्स में दाखिला मिलेगा। वर्ष 2025 में इस परीक्षा का संचालन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा किया जा रहा है। देखें लिस्ट
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी (2025 के लिए नोडल विश्वविद्यालय)
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़
माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय, आज़मगढ़
माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर
माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर
गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर
राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज
17 Jun 2025, 12:52:15 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट के बाद काउंसलिंग से मिलेगा कॉलेज व सीट
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड जेईई रिजल्ट आज घोषित होने के बाद जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। देलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी की ओर से इसका शेड्यूल जारी होगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार की रैंक, कैटेगरी, उपलब्ध सीटों व चॉइस वरीयता के आधार पर कॉलेजों का अलॉटमेंट होगा।
17 Jun 2025, 12:52:00 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड की पिछले साल की टॉपर लिस्ट
UP BEd Result 2025 Live: पिछले साल यूपी बीएड एंट्रेंस में अलीगढ़ के आर्ट स्ट्रीम के स्टूडेंट मनोज कुमार ने 400 में 344.67 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में टॉप किया थी। वहीं दूसरे नंबर पर प्रयागराज के शिव मंगल रहे थे। साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट शिव ने 400 में से 339.33 अंक हासिल किए थे। तीसरे स्थान पर वाराणसी के नजीर अहमद रहे थे। नजीर आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट थे। उनके 400 में से 338.66 अंक आए थे।
17 Jun 2025, 12:46:37 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: पिछले साल यूपी बीएड रिजल्ट कब आया था
UP BEd Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट बीते साल 25 जून को जारी किया गया था। बीते साल मनोज कुमार ने टॉप किया था। उन्होंने 400 में से 344.67 मार्क्स हासिल किए थे।
17 Jun 2025, 12:42:28 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: जीके व भाषा ने संभाला था, गणित-विज्ञान ने छकाया था
UP BEd Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2025 में इस बार भी प्रश्न पत्र का स्तर न ही कठिन और न ही सरल था। मध्यम स्तर का प्रश्न पत्र होने के कारण पेपर देकर बाहर निकले ज्यादातर अभ्यर्थियों के चेहरे खिले दिखे। जीके, भाषा और रीजनिंग के प्रश्न पत्र तुलनात्मक रूप से आसान रहे। गणित और विज्ञान के प्रश्नों को हल करने में थोड़ा समय लगा। माइनस मार्किंग होने के बावजूद माना जा रहा है कि मेरिट हाई जाएगी। एक महिला अभ्यर्थी मोबाइल के साथ पकड़ी गई डीडीयू के विधि विभाग में बने केंद्र पर अनुचित सामग्री के साथ एक महिला अभ्यर्थी को पकड़ा गया। वह मोबाइल छुपाकर बैठी थी।
17 Jun 2025, 12:30:02 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट में सिर्फ आधा घंटा बाकी
UP BEd Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज 17 जून को दोपहर 1 बजे जारी होगा। आधा घंटा ही बाकी रह गया है। नतीजे www.bujhansi.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां हो चुकी हैं।
17 Jun 2025, 12:28:50 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय पहुंचे
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड एंट्रेस एग्जाम का रिजल्ट कुछ देर में जारी होने वाला है। लखनऊ के डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय पहुंच चुके हैं।
17 Jun 2025, 12:27:23 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: एआई समेत प्रौद्योगिकी के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, हिंदी व गणित से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे, जिनको हल किया गया। पहली पाली सुबह में नौ बजे से 12 बजे के बीच आयोजित हुई। इस दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस बार संविधान और स्वतंत्रता के अधिकार से जुड़े सवाल ज्यादा पूछे गए। यही नहीं नई तकनीक के साथ ही चैट जीपीटी व अन्य प्रौद्योगिकी के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया भी। हालांकि परीक्षार्थियों ने पेपर को औसत दर्जे का बताया। उनका कहना था कि जिस हिसाब से सिलेबस था, उसी पैटर्न पर सवाल पूछे गए थे। -पहली पाली में 100 प्रश्न पूछे गए पहली पाली की परीक्षा में 100 सवालों को हल करना था। इनमें भाषा और सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा थी। हिंदी या अग्रेजी विषय से 50 प्रश्न जबकि, सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न पूछे गए। पेपर सामान्य थे लेकिन, कुछ विषयों से अधिक सवाल पूछे गए।
17 Jun 2025, 12:21:41 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: तैयारियां पूरी, प्रेस कॉन्फ्रेंस का मंच सजा
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड एंट्रेस एग्जाम का रिजल्ट कुछ देर में जारी होने वाला है। लखनऊ के डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का मंच सज चुका है। काफी अधिकारी पहुंच चुके हैं। जल्द ही शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय यहां आकर नतीजे जारी करेंगे।
17 Jun 2025, 12:12:18 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: 1 जून की रात से ओएमआर शीट की स्कैनिंग का काम हो गया था शुरू
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड एंट्रेस एग्जाम 1 जून को हुआ था और उसी रात से विश्वविद्यालय परिसर के सीपीएमटी भवन के स्ट्रॉग रूम में 3.05 लाख अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट के स्कैनिंग का कार्य शुरू हो गया था। 4 दिन तक ओएमआर की डबल स्कैनिंग के बाद मूल्यांकन के लिए डिजिटल आंसर-की से मूल्यांकन प्रारम्भ किया गया। मूल्यांकन के बाद अब परीक्षा परिणाम को आरक्षण व वेटेज अंक के मानक पर तैयार किया गया।
17 Jun 2025, 12:04:12 PM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट में सिर्फ एक घंटा बाकी
UP BEd Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज 17 जून को दोपहर 1 बजे जारी होगा। नतीजे www.bujhansi.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां हो चुकी हैं।
17 Jun 2025, 11:55:15 AM IST
UP BEd Result 2025 Live: कैसे देखें करें यूपी बीएड रिजल्ट
UP BEd Result 2025 Live: कैसे देखें करें यूपी बीएड रिजल्ट
- सबसे पहले bujhansi.ac.in पर जाएं
- होम पेज पर उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। वहीं इमेज में दिया गया कैप्चा कोड डालें।
- लॉग इन पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें। प्रिंट आउट भी ले लें।
17 Jun 2025, 11:44:47 AM IST
UP BEd Result 2025 Live: क्यों होती है यूपी बीएड जेईई एग्जाम
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड जेईई एग्जाम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड) प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाता है। परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसका शेड्यूल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया जाएगा।
17 Jun 2025, 11:29:05 AM IST
UP BEd Result 2025 Live: नतीजों से पहले आया बुंदेलखंड यूनवर्सिटी का बयान
UP BEd Result 2025 Live: बुंदेलखंड यूनवर्सिटी ने कहा है कि लखनऊ में बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही लाखों परीक्षार्थियों को उनके परिणाम मिलेंगे। अधिकारिक वेबसाइट पर निगाह बनाए रखें।
17 Jun 2025, 11:20:40 AM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट के बाद काउंसलिंग से मिलेगा कॉलेज व सीट
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड जेईई रिजल्ट आज घोषित होने के बाद जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। देलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी की ओर से इसका शेड्यूल जारी होगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार की रैंक, कैटेगरी, उपलब्ध सीटों व चॉइस वरीयता के आधार पर कॉलेजों का अलॉटमेंट होगा।
17 Jun 2025, 10:59:11 AM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट की घोषणा में सिर्फ 2 घंटे बाकी
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट की घोषणा में सिर्फ 2 घंटे बाकी रह गए हैं। बीयू झांसी ने प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर रिजल्ट का लिंक दिखने लगा है जिस पर दोपहर 1 बजे से रिजल्ट उपलब्ध होगा। परीक्षार्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से यूपी बीएड रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
17 Jun 2025, 10:53:23 AM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट में 2.40 लाख सीटों पर दाखिले की दौड़
UP BEd Result 2025 Live: यूपी में करीब 2300 बीएड कॉलेजों में बीएड की 2.40 लाख सीटें दाखिले के लिए उपलब्ध हैं। जबकि 3,05,099 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। ऐसे में मुकाबला कड़ा होगा। करीब तीन घंटे बाद रिजल्ट आने वाला है।
17 Jun 2025, 10:18:28 AM IST
UP BEd Result 2025 Live: 3.05 लाख को यूपी बीएड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार
UP BEd Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट कुछ घंटों पर जारी होने वाला है। राजधानी लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी परिणाम जारी करेंगे। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी द्वारा एक जून को बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। करीब 3.05 लाख छात्रों को प्रवेश परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।
17 Jun 2025, 09:41:09 AM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड एंट्रेंस टेस्ट 1 जून को हुआ था, रिकॉर्ड समय में रिजल्ट तैयार
UP BEd Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 जून को राज्य के 69 जिलों में बनाए गए 751 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 3,44,546 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 1,96,700 महिलाएं और 1,47,846 पुरुष शामिल थे। परीक्षा में कुल 3,05,099 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।
17 Jun 2025, 09:23:01 AM IST
UP Bed Result 2025 Live: कहां जारी होगा रिजल्ट
UP Bed Result 2025 Live: यूपी बीएड जेईई रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर दिखने लगा है। ये एक्टिव भी है। लेकिन रिजल्ट उपलब्ध नहीं है। यह आज दोपहर 1 बजे से उपलब्ध होगा।
17 Jun 2025, 08:55:02 AM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में राज्य के 69 जिलों में 751 परीक्षा केन्द्र पर 3,44,546 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें महिलायें 1,96,700 एवं 1,47,846 पुरुष अभ्यर्थी थे। छात्रों को प्रवेश परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जिले में संचालित बीएड कॉलेजों में छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
17 Jun 2025, 08:33:58 AM IST
UP BEd Result 2025 Live: दो शिफ्टों में कराई गई थी यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा
UP BEd Result 2025 Live: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एक जून को प्रदेश के 69 केंद्रों पर बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में कराई गई थी। विश्वविद्यालय की ओर से मूल्यांकन का काम पूरा करा लिया गया है। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से शुचिता व शुद्धता के साथ मूल्यांकन कराते हुए रिकार्ड समय में परीक्षाफल तैयार किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
17 Jun 2025, 07:53:30 AM IST
UP BEd Result 2025 Live: वेटेज अंक व आरक्षण के आधार पर यूपी बीएड रिजल्ट तैयार
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का मूल्यांकन के बाद वेटेज अंक व आरक्षण के आधार पर परिणाम 14 जून को तैयार कर लिया गया था। परीक्षा परिणाम की क्रॉस चेकिंग के बाद इसे एजेंसी को दे दिया गया।
17 Jun 2025, 07:31:18 AM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट का लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध
UP BEd Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम 17 जून को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय प्रशासन ने 1 जून को हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम एजेंसी को दे दिया है। परीक्षा परिणाम को बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है हालांकि इसे आज 1 बजे से ही चेक किया जा सकेगा। स्कोर कार्ड डाउनलोड का लिंक दिखने लगा है।
17 Jun 2025, 07:13:31 AM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड रिजल्ट में पिछले साल कौन था थर्ड टॉपर
UP BEd Result 2025 Live: पिछले साल यूपी बीएड रिजल्ट में तीसरे स्थान पर वाराणसी के नजीर अहमद रहे थे। आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट के 400 में से 338.66 अंक आए थे।
17 Jun 2025, 06:51:34 AM IST
UP BEd Result 2025 Live: कौन था पिछले साल का यूपी बीएड का सेकेंड टॉपर
UP BEd Result 2025 Live: पिछले साल यूपी बीएड रिजल्ट में दूसरे नंबर पर प्रयागराज के शिव मंगल रहे थे। साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट शिव मंगल के 400 में से 339.33 अंक आए थे। रैंक 1 पाने वाले अलीगढ़ के मनोज कुमार आर्ट्स के थे।
17 Jun 2025, 06:48:53 AM IST
UP BEd Result 2025 Live: यूपी बीएड में पिछले साल से काफी ज्यादा अभ्यर्थी
UP BEd Result 2025 Live: पिछले साल उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा का आयोजन 9 जून 2024 को किया गया था। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई थी। इसमें पंजीकृत 2.23 लाख में से 1.93 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जबकि इस वर्ष 3.44 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हुए।
17 Jun 2025, 06:45:38 AM IST
UP BEd Result 2025 Live: पिछले साल यूपी बीएड रिजल्ट कब आया था
UP BEd Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट बीते साल 25 जून को जारी किया गया था। बीते साल मनोज कुमार ने टॉप किया था। उन्होंने 400 में से 344.67 मार्क्स हासिल किए थे।