Hindi Newsकरियर न्यूज़UGC NET Result OUT: NTA UGC NET Result declared at ugcnet nta ac in ugc net cut off

UGC NET Result OUT, Cut off : यूजीसी नेट रिजल्ट ugcnet.nta.ac.in पर जारी, Direct Link, देखें कटऑफ

  • UGC NET Result declared : यूजीसी नेट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 22 Feb 2025 11:18 PM
share Share
Follow Us on
UGC NET Result OUT, Cut off : यूजीसी नेट रिजल्ट ugcnet.nta.ac.in पर जारी, Direct Link, देखें कटऑफ

UGC NET Result OUT : यूजीसी नेट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख डालकर सबमिट करना होगा। रिजल्ट के साथ विषयवार कटऑफ भी जारी की गई है। जेआरएफ, असिस्टेंट प्राफेसर पात्रता और पीएचडी के लिए क्वालिफाई करने की कटऑफ अलग अलग जारी की गई है। देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए यूजीसी की नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस बार से पीएचडी में एंट्रेंस के तौर पर भी यूजीसी नेट स्कोर स्वीकार किया जाना है।

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) दिसंबर परीक्षा को 3 जनवरी 2025 से 16 जनवरी 2025 तक शेड्यूल किया गया था। हालांकि मकर संक्रांति और पोंगल पर्व को ध्यान में रखते हुए बाद में 15 जनवरी 2025 की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 15 जनवरी को विभिन्न विषयों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा का आयोजन 21 और 27 जनवरी 2025 को किया गया था। इस बार यूजीसी नेट परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी, जिसमें 85 विषयों को शामिल किया गया। यह परीक्षा 16 सेशनों में 266 शहरों के 558 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। कुल 8,49,166 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6,49,490 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

एनटीए ने 31 जनवरी 2025 को यूजीसी नेट दिसंबर 2024 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की को जारी किया था। उम्मीदवारों के लिए 1 फरवरी से 3 फरवरी 2025 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो खोली गई थी।

Result Direct Link

UGC NET December Result 2024: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2024 कैंडिडेट कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद कैंडिडेट को होम पेज पर यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको लॉगिन डिटेल्स डालनी होगी।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

5. अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लीजिए।

6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना न भूलें।

यहां देखें प्रमुख विषयों की कटऑफ

विषय वर्ग जेआरए असिस्टेंट प्रोफेसर पीएचडी

राजनीति विज्ञान अनारक्षित 234 210 184

राजनीति विज्ञान ओबीसी (एनसीएल) 226 196 168

राजनीति विज्ञान ईडब्ल्यूएस 226 196 164

राजनीति विज्ञान एससी 212 184 160

राजनीति विज्ञान एसटी 208 180 158

कॉमर्स अनारक्षित 210 139 186 1540 162 3279

कॉमर्स ओबीसी (एनसीएल) 198 90 168 1088 148 2363

कॉमर्स ईडब्ल्यूएस 202 43 172 409 144 936

कॉमर्स एससी 190 33 158 432 140 943

कॉमर्स एसटी 178 13 152 176 136 382

लोक प्रशासन अनारक्षित 222 12 200 134 174 318

लोक प्रशासन ओबीसी (एनसीएल) 216 6 186 78 158 183

लोक प्रशासन ईडब्ल्यूएस 216 2 184 32 156 67

लोक प्रशासन एससी 202 4 174 48 154 103

लोक प्रशासन एसटी 208 2 172 34 148 70

हिंदी अनारक्षित 218 124 196 1498 170 3211

हिंदी ओबीसी (एनसीएल) 210 94 182 1156 156 2524

हिंदी ईडब्ल्यूएस 210 66 182 536 152 1076

हिंदी एससी 200 53 172 626 150 1441

हिंदी एसटी 192 20 162 252 142 577

अंग्रेजी अनारक्षित 214 161 188 2345 162 5398

अंग्रेजी ओबीसी (एनसीएल) 202 110 172 1364 150 3079

अंग्रेजी ईडब्ल्यूएस 204 31 170 379 146 779

अंग्रेजी एससी 190 67 160 781 144 1600

अंग्रेजी एसटी 188 36 156 427 140 977

लॉ अनारक्षित 218 55 194 661 174 1399

लॉ ओबीसी (एनसीएल) 202 30 178 340 158 725

लॉ ईडब्ल्यूएस 208 19 180 163 156 373

लॉ एससी 190 17 166 199 148 444

लॉ एसटी 190 5 156 64 138 162

पूरी कटऑफ देखने के लिए यहां क्लिक करें

भूगोल अनारक्षित 208 86 186 1035 164 2171

भूगोल ओबीसी (एनसीएल) 198 78 174 794 152 1739

भूगोल ईडब्ल्यूएस 204 24 172 279 148 643

भूगोल एससी 186 34 164 425 146 927

भूगोल एसटी 180 21 158 236 140 541

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें