UBSE UK Board Exam 2025: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी के बाद होंगी
- उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस बार 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी।

UBSE UK Board Exam 2025: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 16 जनवरी से 15 फरवरी तक दोनों कक्षाओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के बाद लिखित परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बुधवार को प्रस्तावित बैठक में परीक्षा को लेकर योजना बनेगी। बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस बार 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके बाद परीक्षाएं केंद्रों में कराई दी जाएंगी।
कैसा रहा था पिछले साल का रिजल्ट
यूके बोर्ड मुख्य परीक्षा 2024 10वीं 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया था। 10वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 89.14 फीसदी और 12वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.63% रहा था। 12वीं में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.97% और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 85.96% रहा था। 10वीं में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 85.59 फीसदी और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.54% रहा था। हाईस्कूल परीक्षा में जनपद बागेश्वर कुल 95.42 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा था। 10वीं में पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट की छात्रा प्रियांशी ने 100 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश टॉप किया था। उन्हें 500 में से 500 अंक मिले। इंटर में पीयूष खोलिया, अल्मोड़ा विवेकानंद के छात्र और कंचन जोशी हल्द्वानी हरगोविन्द सुयाल की छात्रा ने 488/500 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। दोनों ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।