RRB : रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा संपन्न, जानें कब तक आएगी आंसर-की, कब तक होगी पद पर नियुक्ति
RRB Group D Answer Key 2022: आरआरबी ग्रुप डी के पांचवें और अंतिम चरण की परीक्षा आज 11 अक्टूबर को संपन्न हो जाएगी। अब लाखों अभ्यर्थियों को इस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी होने का इंतजार है।

RRB Group D Answer Key 2022: आरआरबी ग्रुप डी के पांचवें और अंतिम चरण की परीक्षा आज 11 अक्टूबर को संपन्न हो जाएगी। अब लाखों अभ्यर्थियों को इस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी होने का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर-की करीब 15 दिनों बाद यानी 25 अक्टूबर के आसपास जारी की जा सकती है। आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति जताने के लिए पांच से छह दिन का समय दिया जाएगा। इससे पहले आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा की आंसर-की करीब 16 दिनों बाद जारी हुई थी। वहीं वर्ष 2018 में रेलवे ग्रुप डी की 63 हजार पदों पर भर्ती निकली थी। भर्ती परीक्षा के करीब 25 दिनों के बाद जारी की थी। इस भर्ती परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2022 के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। रेलवे भर्ती बोर्ड ने पांच चरणों में यह एग्जाम कराया है।
3 अक्टूबर को आदेश, अप्रैल 2023 तक हो बहाली
अप्रैल 2023 तक रेलवे के 17 जोन में एक लाख 52 हजार 713 पदों पर बहाली होगी। रेलवे बोर्ड से 3 अक्टूबर को यह आदेश जारी हुआ है। फरवरी तक क्रम के अनुसार पीटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच होगी जबकि मार्च एवं अप्रैल में सभी को ज्वाइन कराना रेलवे की प्राथमिकता है।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के चरण
पहला चरण - 17 अगस्त से 25 अगस्त।
दूसरा चरण - 26 अगस्त से 8 सितंबर।
तीसरा चरण - 8 सितंबर से 19 सितंबर तक।
चौथा चरण - 19 सितंबर से 7 अक्टूबर तक।
पांचवां चरण - 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा कई शिफ्टों में होने के चलते नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला लागू होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिस जारी कर नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला जारी किया है। अभ्यर्थियों को बताया गया है कि उनके मार्क्स किस तरह से निकाले जाएंगे।
ग्रुप डी भर्ती (लेवल-1) में चयन सिंगल स्टेज एग्जाम से होगा। दूसरा सीबीटी नहीं होगा। कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा (सीबीटी) में जो पास होगा, उसे शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा।
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे। लिखित परीक्षा (सीबीटी) में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस को 40 प्रतिशत, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 30 प्रतिशत, एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 30-30 प्रतिशत न्यूनतम अंक लाने होंगे।
महिला व पुरुष उम्मीदवारों के लिए अगले चरण पीईटी की शर्तें-
पुरुष उम्मीदवारों के लिए
- एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
- 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
महिला उम्मीदवारों के लिए
- एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
- 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
भारतीय रेलवे ने ग्रुप डी की 1,03,769 भर्तियों में से 20 फीसदी (20,734 पद) अप्रेंटाइस युवाओं के लिए आरक्षित रखे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।