RBSE Praveshika Result 2020: राजस्थान बोर्ड प्रवेशिका में 56 फीसदी पास, इस Link से चेक करें अपना रिजल्ट, डाउनलोड करें मार्कशीट
RBSE Praveshika Result 2020: राजस्थान बोर्ड ( आरबीएसई ) ने मंगलवार को 10वीं, वोकेश्नल और प्रवेशिका परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। प्रवेशिका का रिजल्ट 56.01 फीसदी रहा। लड़कियां 56.32 फीसदी और लड़के...

RBSE Praveshika Result 2020: राजस्थान बोर्ड ( आरबीएसई ) ने मंगलवार को 10वीं, वोकेश्नल और प्रवेशिका परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। प्रवेशिका का रिजल्ट 56.01 फीसदी रहा। लड़कियां 56.32 फीसदी और लड़के 55.65 फीसदी पास हुए। 897 फर्स्ट डिविजन, 1955 सेकेंड डिविजन, 952 थर्ड डिविजन से पास हुए। कुल 6972 स्टूडेंट्स पंजीकृत हुए थे जिसमें से 6799 ने परीक्षा दी थी। इसमें से 3808 पास हुए। 738 की सप्लीमेंट्री आई है। नतीजों की घोषणा जयपुर स्थिति शिक्षा संकुल स्थित सभागार से शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट में भी राजस्थान बोर्ड ने सफलतापूर्वक शेष परीक्षाएं कराईं, ये बड़ी बात है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी नतीजे चेक कर सकते हैं
राजस्थान बोर्ड प्रवेशिका रिजल्ट 2020 - यहां करें चेक
10वीं के नतीजे पिछले साल से अच्छे रहे। पिछले साल जहां 79.85 फीसदी परिणाम हुआ था, वहीं इस वर्ष कुल 80.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट एक बार फिर लड़कों से अच्छा रहा। लड़कियां 81.04 फीसदी और लड़के 78.99 फीसदी पास हुए। लड़कियों का रिजल्ट एक बार फिर लड़कों से अच्छा रहा। लड़कियां 81.04 फीसदी और लड़के 78.99 फीसदी पास हुए।
यहां चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, डाउनलोड करें मार्कशीट
अगर जिलेवार रिजल्ट की बात की जाए तो झुंझुनू जिले का रिजल्ट (75.76 फीसदी) सबसे अच्छा रहा है। दूसरे स्थान पर नागौर (74.06 फीसदी) रहा। तीसरे स्थान पर जालौर (73.68 फीसदी) रहा। सबसे फिसड्डी सिरोही जिला (5.41 फीसदी) रहा।
यहां देखें किस जिले का रिजल्ट कैसा रहा, कितने फीसदी बच्चे पास हुए
1. अजमेर - 61.54
2. अलवर - 58.87
3. बांसवाड़ा- 54.21
4. बाड़मेर 72.99
5. भरतपुर 45.58
6. भीलवाड़ा 61.09
7. बीकानेर 35.36
8. बूंदी 45.74
9. चित्तौड़गढ़ 38.33
10. चुरू 68.13
11. डूंगरपुर 58.19
12. जयपुर 65.63
13. जैसलमेर 61.90
14. जालौर - 73.68
15 झुंझुनू 75.76
16. झालावाड़ - 54.26
17. जोधपुर 42.86
18. कोटा 52.84
19. नागौर 74.06
20. पाली 43.75
21. सवाईमाधोपुर 53.33
22. सीकर 52.33
23. सिरोही 5.41
24. श्रीगंगानगर - 61.54
25. टोंक 63.43
26. उदयपुर 16.49
27. धोलपुर 38.33
28. दौसा 47.56
29. बारां 39.13
30. राजसमंद 34.69
31. हनुमानगढ़ 69.42
32. करौली 62.60
33. प्रतापगढ़ 27.27
हिन्दी विषय में 91.96 फीसदी, इंग्लिश में 86.85 फीसदी, साइंस में 74.63 फीसदी, सोशल साइंस में 82.32 फीसदी, मैथ्स में 62.22 फीसदी और संस्कृत में 82.48 फीसदी बच्चे पास हुए।
- फर्स्ट डिविजन से पास स्टूडेंट्स - 3,37,078
सेकेंड डिविजन से पास स्टूडेंट्स- 4,06,061
थर्ड डिविजन से पास स्टूडेंट्स- 1,33,350
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।