Rajeduboard 12th Result 2022 : राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे घोषित, स्टूडेंट्स यहां चेक करें
Rajeduboard 12th result 2022 declared today : राजस्थान बोर्ड की 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे आज 1 जून 2022 को घोषित कर दिए गए हैं। 12वीं विज्ञान और वाणिज्य के छा यहां डायरेक्ट लिंक पर अपना

RBSE 12th result 2022 Declared : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉर्मस में कुल 97.53 छात्र फीसदी पास हुए हैं। वहीं साइंस में 96.53 फीसद छात्र सफल हुए हैं। राजस्थान बोर्ड की 12वीं विज्ञान और वाणिज्य परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी यहां दिए डायरेक्ट लिंक पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड (rajeduboard) 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट आरबीएसई की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए हैं। राजस्थान बोर्ड के प्रशाासक एलएन मंत्री यह परीक्षा परिणाम बोर्ड परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में घोषित किया। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि सीनियर सेकंडरी साइंस में दो लाख 32 हजार और कॉमर्स में 27 हजार छात्र पंजीकृत थे। बोर्ड का यह परिणाम वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2022 की सीनियर सेकंडरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम बुधवार 01 जून 2022 को दोपहर 2.00 बजे घोषित किया गया।
राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं इस 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 के बीच आयोजित की गई थीं जिनमें करीब 20 लाख छात्रों ने भाग लिया था। राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट़्स और 10वीं के परिणाम भी जून के दूसरे सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।