pseb.ac.in , PSEB 12th result 2020 Live Updates: जारी हुआ पंजाब बोर्ड पीएसईबी 12वीं रिजल्ट, ये रहा Direct Link
PSEB 12th Result 2020 LIVE Updates: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ( PSEB ) ने pseb.ac.in पर 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 90.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। लड़कियों का...

PSEB 12th Result 2020 LIVE Updates: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ( PSEB ) ने pseb.ac.in पर 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 90.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा। 94.83% लड़कियां और 90.99% लड़के पास हुए हुए हैं। नतीजे सुबह करीब 11 बजे जारी किए गए। आपको बता दें कि पंजाब बोर्ड ने कोरोना संक्रमण महामारी की वजह से 12वीं कक्षा के कुछ पेपर रद्द कर दिए थे। रद्द किए गए पेपरों के मार्क्स उन पेपरों में प्रदर्शन के आधार पर दिए गए हैं जो पहले हो चुके हैं। स्टूडेंट्स को आयोजित हो चुके पेपरों के बेस्ट तीन विषयों के आधार पर मार्क्स दिए गए। स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल में कम से कम 20 फीसदी मार्क्स और थ्योरी में 33 फीसदी मार्क्स लाने हैं।
यहां पढ़ें पीएसईबी 12वीं रिजल्ट का लाइव अपडेट ( PSEB 12th Result 2020 LIVE Updates )
11:43 AM: इस वर्ष कुल 90.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा। 94.83% लड़कियां और 90.99% लड़के पास हुए हुए हैं।
11:31 AM: उन स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है जिन्होंने एक विषय में इम्प्रूवमेंट के लिए एप्लाई किया था। उन्हें स्थिति ठीक होने पर परीक्षा में बैठने का फिर से मौका दिया जाएगा।
11:23 AM: ग्रामीण क्षेत्र का रिजल्ट 93.39% और शहरी क्षेत्र का रिजल्ट 91.96% रहा है।
11:13 AM: बोर्ड ने मेडिकल, नॉन मेडिकल, कॉमर्स, ह्यूमेनिटीज और वोकेश्नल स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया।
11:11 AM: इस वर्ष पंजाब बोर्ड 12वीं की मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। यानी टॉपरों का ऐलान नहीं होगा।
09:15 AM: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के सेक्रेटरी कृष्ण कुमार ने सोमवार को कंफर्म किया कि पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे कल 21 जुलाई को सुबह 11 बजे घोषित करेगा। जो स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना स्कोर बोर्ड का आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से चेक कर सकेंगे।
09:00 AM: पिछले वर्ष का रिजल्ट
पिछले वर्ष पीएसईबी 12वी परीक्षा 2019 में सर्वजोत सिंह बंसल, अमन और मुस्कान ने 98.89 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया था। तीनों के 98.89 प्रतिशत मार्क्स थे। नाकोदार की मुस्कान ने 98.89 मार्क्स के साथ साइंस में, फतेहगढ़ साहिब के अमन ने 98.89 मार्क्स के साथ आर्ट्स में और लुधियाना के सर्वजोत सिंह बंसल ने 98.89 मार्क्स के साथ कॉमर्स में टॉप किया था। PSEB 12वीं का कुल पास प्रतिशत 86.41 रहा था। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.86 और लड़कों का पास प्रतिशत 82.83 रहा था।
08:40 AM: पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे आज जारी किए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।