एमपी शिक्षक भर्ती : 18000 टीचरों की भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, MP TET पास को मिलेगा मौका
MP Teacher Recruitment: मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक की भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के 7,429 और जनजातीय कार्य विभाग के 11,098 पदों पर संयुक्त काउंसलिंग के माध्यम से भर्ती होगी।

MP Teacher Recruitment 2022 : मध्य प्रदेश में 18 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। प्राथमिक शिक्षक की भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के 7,429 और जनजातीय कार्य विभाग के 11,098 पदों पर संयुक्त काउंसलिंग के माध्यम से भर्ती होगी। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों से रिक्त पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए https://trc.mponline.gov.in पर जा सकते हैं।
योग्यता
प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा यानी प्रारंभिक शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की पढ़ाई की हो। शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 भी उत्तीर्ण की हो। शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास होने के मार्क्स 60 प्रतिशत से कम करके 50 प्रतिशत कर दिए गए हैं. यानी केवल 50 फीसदी अंक पाने वाले अभ्यर्थी भी इस परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे।
नियुक्ति आदेश संबंधित विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया –
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन काउंसलिंग के आधार पर किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साईट https://www.mponline.gov.in/portal/ पर जाएं.
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।