MP Board 5th 8th Result 2023: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं री-एग्जाम का रिजल्ट जारी, Direct Link
MP Board 5th 8th Result: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं पुन: परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न पुन: परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया।

MP Board 5th 8th Result 2023: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं पुन: परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न पुन: परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया। ऑनलाइन परिणाम घोषित करते हुए संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस ने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था देने की ओर आगे बढ़ने के लिए कक्षा पांचवी एवं आठवीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाएं ली गई हैं। हमारा प्रयास बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना एवं सीखने के लिए अवसर प्रदान करना है।
कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षाओं में शामिल विद्यार्थी अपना परिणाम निम्न लिंक पर देख सकते हैं-
शुक्रवार को घोषित पुन: परीक्षा परिणाम के अनुसार इन परीक्षाओं में शामिल 4,59,729 विद्यार्थियों में से 3,61,161 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिनमें से कक्षा 5वीं के शामिल 2,06,487 विद्यार्थियों में से 1,66,750 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं कक्षा 8वीं के शामिल 2,53,242 विद्यार्थियों में से 1,94,411 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में आयोजित वार्षिक परीक्षाओं में लगभग 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
परीक्षाओं के वार्षिक परिणाम विगत 15 मई 2023 को घोषित किए गए थे। जिसमें बहुत से स्कूलों के द्वारा विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट मार्क्स की एंट्री नहीं करने के कारण कुछ बच्चे फेल हो गए थे। इसके साथ ही कई विद्यार्थी मात्र 1 या 2 विषयों में फेल थे। रीचेकिंग के बाद संशोधित परीक्षा परिणाम भी घोषित किए गए थे। इस प्रक्रिया के उपरांत कक्षा 5वीं के 44 हजार 293 तथा कक्षा 8वीं के 44 हजार 751 अतिरिक्त विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। जिसके बाद सत्र 2022-23 में कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 76.09 से बढकर 80.29 प्रतिशत एवं कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 82.27 से बढकर 86.02 प्रतिशत हुआ।