Download RRB Group D Result Pdf : यहां से डाउनलोड करें जोनवाइज आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट पीडीएफ
RRB Group D Result : रेलवे में ग्रुप डी 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई सीबीटी का परिणाम जारी कर दिया गया है। फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं।

RRB Group D Result : रेलवे में ग्रुप डी 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट - सीबीटी) का परिणाम जारी कर दिया गया है। आरआरबी की वेबसाइट्स फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं। आरआरबी ने कहा है कि परीक्षार्थियों के परसेंटाइल स्कोर, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स 27 दिसंबर 2022 को जारी होंगे। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट का लिंक फिलहाल भोपाल व गुवाहाटी समेत कुछ ही आरआरबी रीजनल वेबसाइट दिखने लगा है। लेकिन जल्द ही यह अन्य रीजनल आरआरबी वेबसाइट पर भी दिखने लगेगा। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा पांच चरणों में 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था।
अगला चरण फिजिकल टेस्ट का, जानें नियम
महिला व पुरुष उम्मीदवारों के लिए अगले चरण पीईटी की शर्तें-
पुरुष उम्मीदवारों के लिए
- एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
- 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
महिला उम्मीदवारों के लिए
- एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
- 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।