Bihar Board: बीएसईबी मोबाइल एप से छात्र पाएंगे सारी सूचनाएं
BSEB Bihar Board: बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटर के छात्र-छात्राओं को अब उनकी सारी जानकारी बीएसईबी मोबाइल एप पर उपलब्ध होगी। इसके लिए बिहार बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड के मैट्रिक और इंटर 2024

BSEB Bihar Board: बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटर के छात्र-छात्राओं को अब उनकी सारी जानकारी बीएसईबी मोबाइल एप पर उपलब्ध होगी। इसके लिए बिहार बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड के मैट्रिक और इंटर 2024 के सभी छात्र- छात्राओं को उनकी व्यक्तिगत तमाम जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से भेजी जायेगी। इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर, फॉर्म की जानकारी, किसी तरह की सुधार की जानकारी आदि शामिल होगी। छात्र अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से सारी जानकारी देख सकेंगे। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि अब छात्रों को हर तरह की सुविधा उनके मोबाइल पर ही उपलब्ध होगी। अब छात्र कोई भी सूचना तुरंत मोबाइल एप पर प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि अंक पत्र, प्रमाण पत्र, तमाम त्रुटि सुधार आदि की भी जानकारी मोबाइल एप पर दी जायेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।