Bihar Board 12th Result 2021 : बिहार बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट आज किया जारी
Bihar Board 12th Result 2021 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम आज जारी हो गए हैं। नतीजों की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने की। यहां चेक करें परिणाम- इससे...

Bihar Board 12th Result 2021 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम आज जारी हो गए हैं। नतीजों की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने की। यहां चेक करें परिणाम-
इससे पहले बिहार बोर्ड ने गुरुवार शाम इंटर रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in पर एक्टिव करने के बाद हटा लिया गया था। बताया जा रहा है कि यह वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड करने और उसे चेक करके देखे जाने की प्रक्रिया का एक हिस्सा था।
लिंक दिखने के बाद विद्यार्थियों की दिल की धड़कनें बढ़ीं
गुरुवार शाम लिंक दिखने के बाद विद्यार्थियों के बीच यह खबर फैल गई कि रिजल्ट जारी हो गया है। लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल कोड, रोल नंबर व व्यू का ऑप्शन दिखाई दे रहा था। एकाएक छात्र-छात्राएं इंटरनेट पर अपना रिजल्ट चेक करने लगे। लेकिन जब विद्यार्थियों ने अपना रोल कोड व रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक करना चाहा, वह नतीजे नहीं देख सके। व्यू के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद ब्राउज़ ही होता रहा।
इससे पहले बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम के इंतजार में विद्यार्थी दिन-भर मोबाइल पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ( बीएसईबी या बिहार बोर्ड ) की वेबसाइट biharboardonline.com खंगालते रहे लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी।
रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद आ रही थी ऐसी तस्वीर

रिजल्ट को लेकर बोर्ड की तैयारी पूरी है। साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स के टॉपरों का वेरिफिकेशन पूरा हो गया है। मार्क्स अपलोड हो चुके हैं। मेरिट लिस्ट तैयार है। टॉपरों की आंसरशीट भी री-चेक हो चुकी है। यानी इस बार भी बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने के मामले में देश के अन्य बोर्डों से कोसों आगे रहने वाला है।
किसी भी वक्त रिजल्ट जारी हो सकता है। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 13.84 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। पिछले वर्ष बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट (2020) की घोषणा 24 मार्च को ही कर दी गई थी। ऐसे में उम्मीद है कि मार्च अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी हो सकता है।
नतीजे जारी होने पर विद्यार्थी अपना रिजल्ट onlinebseb.in , biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com के अलावा लाइव हिंदुस्तान पर भी चेक कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होते ही आपको मोबाइल पर अलर्ट या नोटिफिकेशन आ जाए तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आपको लाइव हिंदुस्तान सबसे पहले नोटिफिकेशन भेजेगा जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
नीचे दिए गए लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन
- बिहार बोर्ड (आर्ट्स) : 12 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2021
- बिहार बोर्ड (कॉमर्स) : 12 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2021
- बिहार बोर्ड 12 वीं साइंस 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2021
- बिहार बोर्ड (आर्ट्स वोकेशनल) : 12 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स वोकेशनल रिजल्ट 2021
पासिंग मार्क्स
बिहार बोर्ड इंटर छात्रों को पासिंग मार्क्स के बारे में भी पता होना चहिए। पास होने के लिए एक विद्यार्थी को हर पेपर में कम से कम 33-33 फीसदी मार्क्स लाने होंगे। एक कोई विद्यार्थी एक या दो सब्जेक्ट में कुछेक नंबरों से फेल हो जाता है, तो बिहार बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स से पास कर सकता है। पिछले साल मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में 2.14 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स देकर पास किया गया था। कक्षा 12 परीक्षा के 1,32,486 छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए थे और उनमें से 72,610 उत्तीर्ण हुए थे। वहीं 10 की परीक्षा में 2,08,147 छात्र परीक्षा में एक या दो विषयों में असफल रहे थे। इनमें 1,41,677 स्टूडेंट्स ग्रेस मार्क्स देकर सफल हुए हैं। अगर कोई विद्यार्थी कंपल्सरी सब्जेक्ट में फेल हो जाता है तो बोर्ड विद्यार्थी द्वारा चुने गए एडिश्नल सब्जेक्ट के मार्क्स को ले लेगा और छात्र को पास कर दिया जाएगा। कई विद्यार्थियों को यह कंफ्यूजन होती है कि उन्हें ऑब्जेक्टिव व सब्जेक्टिव सेक्शन में अलग अलग पास होना होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। एक पेपर में पास होने के लिए आपके उस पेपर में कुल प्राप्तांक ही देखे जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।