BSEB Bihar Board 12th Compartment Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, यह रहा Direct Link
Bihar Board 12th Compartment Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन छात्र-छात्राओं ने इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट

Bihar Board 12th Compartment Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन छात्र-छात्राओं ने इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं। कुल 56435 विद्यार्थी इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से 34792 पास हो गए हैं। इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा में 62.06 फीसदी स्टूडेंट्स पास हो गए हैं। बिहार बोर्ड मई माह में ही कंपार्टमेंट का रिजल्ट जारी करने वाला पहला बोर्ड है। अब तक किसी भी बोर्ड ने मई माह में कंपार्टमेंट का रिजल्ट जारी नहीं किया।
- साइंस संकाय में 29,048 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 17,564 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों का 60.46 फीसदी है।
- इंटरमीडिएट कंपार्टमेन्टल-सह-विशेष परीक्षा, 2023 के कला संकाय में 26,173 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 16,624 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों का 63.51 फीसदी है।
- इंटर कंपार्टमेन्टल-सह-विशेष परीक्षा, 2023 के वाणिज्य संकाय में 822 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 589 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों का 71.65 फीसदी है।
परीक्षाफल में 943 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 1,838 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी एवं 606 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
12वीं कंपार्टमेंट की आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 21 मार्च को घोषित किया गया था। इस साल कुल पास प्रतिशत 83.70 प्रतिशत रहा था।
बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट के लिए कंपार्टमेंटल कम स्पेशल परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से 8 मई, 2023 तक किया था।
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 के एक या दो विषयों में असफल विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा, 2023 में सम्मिलित होने का अवसर समिति द्वारा प्रदान किया गया था। साथ ही, विभिन्न कारणों से इंटर वार्षिक परीक्षा, 2023 में सम्मिलित नहीं हो पाये विद्यार्थि यों के लिए समिति द्वारा विशेष परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें सम्मिलित होने के लिए परीक्षा फॉर्म भरे विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट के सभी विषयों में परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया गया।
इस वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 82.74 फीसदी, साइंस स्ट्रीम में 83.93 विद्यार्थी, कॉमर्स में 93.35 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।
बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में खगड़िया के आर. एल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन ने 474 मार्क्स (94.8 फीसदी अंक) के साथ टॉप किया। आर्ट्स स्ट्रीम में पूर्णिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय की मोहाद्देसा ने 475 अंक (95 फीसदी) अंक हासिल कर टॉप किया। वहीं कॉमर्स में औरंगाबाद के एस. सिन्हा कॉलेज के दो स्टूडेंट्स संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने 475 अंक (95 फीसदी) मार्क्स हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।