Bihar 10th Board 2024: टॉप 5 में इन 10 छात्रों ने बनाई जगह, जानें नाम और मार्क्स
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने दसवी का रिजल्ट bsebmatric.org और results.biharboardonline.com पर जारी कर दिया है। इस साल टॉप 10 की लिस्ट ने 51 छात्रों ने अपनी जगह बनाई है। टॉप 5 की लिस्ट में 10 छ

Bihar Board 10th Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक (कक्षा 10वीं) बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 की घोषणा बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।
बिहार मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए 2 आधिकारिक वेबसाइट bsebmatric.org और results.biharboardonline.com हैं। यहां छात्र अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल कक्षा 10वीं में 82.91% छात्रों ने परीक्षा पास की है। वहीं राज्य में शिवांकर कुमार 489 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे, दूसरे स्थान पर आदर्श कुमार 488 अंकों के साथ और तीसरे स्थान पर आदित्य कुमार, सुमन कुमार पूर्वे, पलक कुमारी, साजिया प्रवीण 486 अंकों के साथ रहे हैं।
आपको बता दें, इस साल टॉप 10 की लिस्ट में कुल 51 छात्र शामिल हैं। दस छात्र पहले 5 स्थानों पर हैं, और 41 छात्र 6 से 10 रैंक के बीच हैं। बता दें, पिछले साल टॉप 10 की लिस्ट में 90 छात्र शामिल थे।
यहां देखें टॉप 5 में शामिल छात्रों के नाम और मार्क्स
1 शिवांकर कुमार - 500 में से 489 मार्क्स
2 आदर्श कुमार - 500 में से 488 मार्क्स
3 आदित्य कुमार- 500 में से 486 मार्क्स
3 सुमन कुमार पूर्वे- 500 में से 486 मार्क्स
3 पलक कुमारी- 500 में से 486 मार्क्स
3 साजिया प्रवीण- 500 में से 486 मार्क्स
4 अजीत कुमार - 500 में से 485 मार्क्स
4 राहुल कुमार- 500 में से 485 मार्क्स
5 हरे राम कुमार- 500 में से 484 मार्क्स
5 सेजल कुमारी- 500 में से 484 मार्क्स
जानें टॉपर्स के स्कूलों के नाम
जिला स्कूल, पूर्णिया के शिवांकर कुमार ने 489 अंक और 97% अंक हासिल कर राज्य में टॉप किया है। हाई स्कूल नॉर्थ समस्तीपुर के आदर्श कुमार दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर आदित्य कुमार, सुमन कुमार पूर्वे, पलक कुमारी, साजिया प्रवीण हैं। जिनमे आदित्य कुमार के स्कूल नाम सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।