SBI Clerk Mains Score Card 2025 OUT: एसबीआई क्लर्क मेंस स्कोरकार्ड 2025 sbi.co.in पर जारी, Direct Link
SBI Clerk Mains Score Card 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क मेंस भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी अपने मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

SBI Junior Associate Score Card 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क मेंस भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपना एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा के स्कोरकार्ड को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क मेंस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कल 11 जून 2025 को जारी किया था।
SBI Clerk Mains Score Card 2025 Direct Link
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से क्लर्क मेंस परीक्षा का आयोजन 10 और 12 अप्रैल 2025 को किया गया था। परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 190 प्रश्न पूछे गए थे जिनका कुल अंक 200 है। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया गया था। परीक्षा में किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक नेगेटिव मार्किंग के रूप में काट लिए जाएंगे। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22,27,28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को किया गया था। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 28 मार्च 2025 को जारी किया गया था।
SBI Clerk Vacancy: एसबीआई क्लर्क भर्ती की जानकारी-
1. जनरल कैटेगरी- 5870 पद
2. ईडब्ल्यूएस- 1361 पद
3. ओबीसी- 3001 पद
4. अनुसूचित जाति- 2118 पद
5. अनुसूचित जनजाति- 1385 पद
चयन प्रक्रिया -
सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें पास उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा। आवेदन भरने के समय जिस स्थानीय भाषा का चयन किया होगा, उसी की लोकल लेंग्वेज टेस्ट होगा।
SBI Clerk Main Score Card 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस स्कोरकार्ड 2025 कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए RECRUITMENT OF JUNIOR ASSOCIATES टैब पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको MARKS SECURED BY THE CANDIDATES लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
5. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एसबीआई क्लर्क मेंस स्कोरकार्ड 2025 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
6. इसके बाद आप एसबीआई क्लर्क मेंस स्कोरकार्ड 2025 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।