Hindi Newsकरियर न्यूज़Sainik School : 100 new Sainik schools will be opened in the country: Union Minister State Defence

देश में 100 नए सैनिक स्कूल खुलेंगे: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

  • देश में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की योजना पर काम चल रहा है। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने मंगलवार को कोडरमा में यह जानकारी दी।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, चंदवारा (कोडरमा)Wed, 9 April 2025 02:20 PM
share Share
Follow Us on
देश में 100 नए सैनिक स्कूल खुलेंगे: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

देश में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की योजना पर काम चल रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। झारखंड में भी नए सैनिक स्कूल खोलने की जरूरत है। ये बातें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मंगलवार को कही। वे कोडरमा के तिलैया स्थित सैनिक स्कूल के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना दुनियाभर में अब तक 500 एयर शो कर चुकी है। झारखंड का इलाका भी भारतीय फौज से जुड़े, इसे लेकर 19-20 अप्रैल को रांची में बड़ा एयर शो होने वाला है। युवा भारतीय सेना से जुड़कर अपना भविष्य बनाएं।

सेठ ने कहा कि झारखंड में भी एमएसएमई को बढ़ावा मिले, इसके लिए भी कार्य किए जाएंगे। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो में हजारों एमएसएमई सेक्टर हैं, इसलिए हर दो साल में कोलकाता में होने वाला डिफेंस एक्सपोर्ट झारखंड में भी सितंबर में करने की योजना बनाई जा रही है। इससे हमारा एमएसएमई सेक्टर डिफेंस सेक्टर में आगे बढ़ सकेगा। चूंकि, हमारा डिफेंस सेक्टर अब आत्मनिर्भर हो रहा है और नए भारत का निर्माण हो रहा है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें