RSMSSB Pashu Parichar Result : राजस्थान पशु परिचर रिजल्ट में 3.82 लाख पास, ये प्रश्न हुए डिलीट
- RSMSSB Pashu Parichar Result : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 3.82 अभ्यर्थी पास हुए हैं।

RSMSSB Pashu Parichar Result : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 3.82 अभ्यर्थी पास हुए हैं। अब इन सभी अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। 3.82 लाख अभ्यर्थियों की मेरिट व रिजल्ट की फाइनल बड़ी होने के चलते परिणाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर गुरुवार को अपलोड नहीं हो सका। हालांकि चयन बोर्ड ने सोशल मीडिया के माध्यम से पशु परिचर रिजल्ट अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दिया। अगर आपने अभी तक रिजल्ट नहीं देखा है तो नीचे दिए गए लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
pd
कई प्रश्न डिलीट
1 दिसंबर 2024, सुबह , शिफ्ट -1
सेट व डिलीट प्रश्न
1 16, 87, 147
2 7, 77, 80
3 67, 78, 100
4 19, 39, 118
5 8, 105, 133
6 67 , 68, 90
7 12, 95, 127
8 53, 91, 148
9 63, 76, 132
10 11, 18, 78
11 58, 59, 75
12 150 33, 143, 149
01-12-2024(शाम) शिफ्ट -2
सेट हटाए गए प्रश्न
1 48
2 11
3 17
4 5
5 126
6 13
7 108
8 4
9 2
10 91
11 69
12 2
02-12-2024(सुबह ) शिफ्ट-3
सेट हटाए गए प्रश्न.
1 29, 30, 60, 113
2 30, 65, 90, 101
3 25, 30, 100, 115
4 75, 79, 80, 132
5 49, 74, 91, 143
6 72, 81, 120, 140
7 32, 47, 49, 113
8 69, 86, 133, 137
9 13, 51, 104, 108
10 75, 90, 135, 149
11 43, 73, 98, 142
12 45, 61, 119, 142
02-12-2024(शाम) शिफ्ट-4
सेट हटाए गए प्रश्न
1 88, 91
2 150 34, 71
3 38, 123
4 36, 112
5 22, 94
6 52, 146
7 1, 48
8 60, 148
9 27, 94
10 26, 138
11 50, 87
12 47, 142
03-12-2024(सुबह )_ शिफ्ट -5
सेट हटाए गए प्रश्न.
1 67, 93
2 10, 63
3 88, 146
4 60, 135
5 109, 117
6 55, 140
7 76, 100
8 65, 138
9 60, 98
10 26, 111
11 17, 138
12 48, 122
03-12-2024(शाम) शिफ्ट -6
सेट हटाए गए प्रश्न
1 2
2 70
3 55
4 116
5 46
6 16
7 19
8 60
9 3
10 17
11 18
12 115
परीक्षा का आयोजन दिनांक 01 दिसंबर 2024 (दो पारी), 02 दिसंबर 2024 (दो पारी) व 03 दिसंबर 2024(दो पारी) कुल छह पारियों में होने के कारण नॉर्मलाईजेशन / स्केलिंग सूत्र के अनुसार परिणाम घोषित किया गया है। 10 फीसदी से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प/गोले को गहरा नहीं करने के कारण 15926 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए पशु परिचर के 6433 पद भरे जाएंगे। परीक्षा के बाद इस भर्ती में 499 पदों की बढ़ोतरी की गई है। पहले इस भर्ती में 5934 पद थे।
17.63 लाख में से 10.52 लाख ने दी थी परीक्षा
राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 6 चरणों में कुल 7 लाख 11 हजार 331 अभ्यर्थी लाख अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल पंजीकृत 17 लाख 63 हजार 897 अभ्यर्थियों में से 10 लाख 52 हजार 566 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। 7 लाख 11 हजार 331 अभ्यर्थी एग्जाम देने के लिए नहीं पहुंचे। परीक्षा देने के लिए करीब 59.67 प्रतिशत अभ्यर्थी ही आए थे।