RSMSSB Animal Attendant Answer Key : राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, Direct Link
- RSMSSB Animal Attendant Answer Key : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुक्रवार को पशु परिचर भर्ती परीक्षा की प्रारंभिक आंसर-की जारी कर दी। परीक्षार्थी https://rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB Animal Attendant Answer Key : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुक्रवार को पशु परिचर भर्ती परीक्षा की प्रारंभिक आंसर-की जारी कर दी। परीक्षार्थी https://rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएमएसएसबी ने आंसर-की के अलावा मास्टर प्रश्न पत्र भी जारी किया है। अगर किसी परीक्षार्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वह 28 जनवरी से 30 जनवरी 2025 के बीच अपना ऑब्जेक्शन ऑनलाइन मोड से दर्ज करा सकता है। प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा। इस भर्ती के जरिए पशु परिचर के 5934 पद भरे जाएंगे। वैकेंसी में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 5281 तथा अनुसूचित क्षेत्र के 653 पद हैं।
आरएसएसएसबी ने कहा है कि बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए गए मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियां दर्ज कराएं। आपत्ति का लिंक 28 जनवरी को एक्टिवेट होगा। आपत्तियों के लिए पोर्टल पर स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक पुस्तकों के प्रमाण ही ऑनलाइन अटैच करें। प्रमाण के प्रत्येक पेज पर अपना रोल नंबर व संबंधित प्रश्न की क्रम संख्या लिखकर ही अपलोड करें। संदर्भ में पुस्तक का नाम, लेखक, लेखकों के नाम, प्रकाशक का नाम, संस्करण वर्ष और पेज संख्या भी लिखा जाना आवश्यक है।
Answer Key Direct Link
राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित हुई थी। राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 6 चरणों में कुल 7 लाख 11 हजार 331 अभ्यर्थी लाख अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल पंजीकृत 17 लाख 63 हजार 897 अभ्यर्थियों में से 10 लाख 52 हजार 566 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। 7 लाख 11 हजार 331 अभ्यर्थी एग्जाम देने के लिए नहीं पहुंचे। परीक्षा देने के लिए करीब 59.67 प्रतिशत अभ्यर्थी ही आए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।