Hindi Newsकरियर न्यूज़Republic Day 10 Lines : Speech on Republic Day and essay 10 important lines 26 January speech

Republic Day 10 Lines : गणतंत्र दिवस पर 10 आसान लाइनें, भाषण और निबंध में आएंगी काम

  • Republic Day 10 Lines : गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल और कॉलेज में वाद-विवाद, भाषण, निबंध प्रतियोगिता आदि जैसे समारोह भी आयोजित किए जाते हैं। यहां देखें गणतंत्र दिवस पर 10 लाइनें जिन्हें आप भाषण व निबंध प्रतियोगिता में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 23 Jan 2025 09:14 AM
share Share
Follow Us on
Republic Day 10 Lines : गणतंत्र दिवस पर 10 आसान लाइनें, भाषण और निबंध में आएंगी काम

Republic Day 10 Lines , Speech on Republic Day, Essay : 26 जनवरी पर देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। साथ ही भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था। इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस बार गणतंत्र दिवस खास है क्योंकि संविधान लागू हुए 75 साल पूरे हो गए हैं। गणतंत्र दिवस परेड 2025 की थीम 'स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास' रखी गई है। गणतंत्र दिवस का उत्सव पूरे देश में सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, अन्य शैक्षणिक संस्थानों आदि में पूरो जोश खरोश के साथ मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल और कॉलेज में वाद-विवाद, भाषण, निबंध प्रतियोगिता आदि जैसे समारोह भी आयोजित किए जाते हैं। यहां देखें गणतंत्र दिवस पर 10 लाइनें जिन्हें आप भाषण व निबंध प्रतियोगिता में इस्तेमाल कर सकते हैं।

गणतंत्र दिवस पर भाषण ( Republic Day 10 Speech , Republic Day Essay ) व निबंध में इन 10 लाइनों का करें इस्तेमाल

1- इस वर्ष 26 जनवरी को देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। संविधान लागू होने के 75 साल पूरे होने के चलते इस बार का गणतंत्र दिवस खास है। परेड के दौरान दो झांकियां संविधान के 75 साल के उत्सव को प्रदर्शित करेंगी।

2. 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। देश को अपना संविधान मिलने की याद में हर वर्ष 26 जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

3- हर वर्ष 26 जनवरी पर देश की राजधानी दिल्ली में भव्य गणतंत्र दिवस कार्यक्रम होता है। कर्त्तव्य पथ से विजय चौक होते हुए राष्ट्रीय संग्रहालय तक एक विशाल परेड के साथ गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जाता है। इस बार गणतंत्र दिवस परेड की थीम 'स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास' रखी गई है। इस वर्ष विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों की 31 झांकियां भाग लेंगी, जो 'स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास' विषय पर आधारित होंगी। परेड में देश के राज्यों की झांकियां दिखती हैं जिसमें वहां संस्कृति, सभ्यता, वेशभूषा, खानपान की झलक दिखती है। परेड में देश की विविधता में एकता का स्वरूप साफ दिखता है।

4. गणतंत्र दिवस समारोह का समापन 29 जनवरी को बीटिंग रीट्रीट कार्यक्रम के साथ होता है।

5- गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता सेनानियों और देश की सुरक्षा के लिए शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है।

ये भी पढ़ें:76वें गणतंत्र दिवस पर सबसे आसान व छोटा भाषण

6 - हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। संविधान निर्माण में सबसे अहम भूमिका डॉ. अंबेडकर की थी। बाबासाहेब अम्बेडकर संविधान सभा के मसौदा समिति के अध्यक्ष थे। बाबासाहेब को संविधान के मुख्य वास्तुकार के रूप में जानता जाता है।

7- गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया है। इस दिन सभी सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों, शैक्षणिक संस्थानों का अवकाश होता है।

8- गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्र ध्वज का ध्वजारोहण होता है।

9- इस विशाल परेड में भारत की तीनों सेनाएं (नौसेना, थलसेना तथा वायुसेवा) अपने शौर्य का प्रदर्शन करती हैं। इसमें देश की ताकत दिखती है।

10- हर वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में अन्य राष्ट्रों के प्रमुखों को मुख्य अतिथि के तौर पर न्योता दिया जाता है। इस बार की गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो होंगे।

ये भी पढ़ें:स्कूली बच्चों के लिए 350 शब्दों का आसान गणतंत्र दिवस भाषण

गणतंत्र दिवस पर अन्य स्पीच और निबंध आइडिया

1- गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है ?

2- भारतीय संविधान का क्या महत्व है?

3- संविधान और भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकार

4- संविधान और डॉ. बीआर अंबेडकर

5- गणतंत्र दिवस का जश्न कैसे और कहां?

6- गणतंत्र बनने के बाद कैसे भारत विश्व शक्ति बना?

7- छात्र गणतंत्र दिवस परेड, इसके महत्व और विषय के बारे में भाषण दे सकते हैं

8- गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि को आमंत्रित करने के चलन के बारे में भी बात कर सकते हैं।

9- स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी बात की जा सकती है जिन्होंने भारत के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।

10- भारत की 76 वर्षों की यात्रा पर भी बात कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें