Hindi Newsकरियर न्यूज़Rajasthan Pashu Parichar Result 2025: RSMSSB animal attendant result rsmssb.rajasthan.gov.in know how to check

Rajasthan Pashu Parichar Result 2025 Declared: राजस्थान पशु परिचर भर्ती के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

  • RSMSSB Animal Attendant Result 2025: राजस्थान कर्माचारी आयोग ने पशु परिचर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 4 April 2025 05:42 AM
share Share
Follow Us on
Rajasthan Pashu Parichar Result 2025 Declared: राजस्थान पशु परिचर भर्ती के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

RSMSSB Animal Attendant Result 2025: राजस्थान कर्माचारी आयोग की पशु परिचर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल हुए थे वो आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह भर्ती 1 से लेकर 3 जिसंबर तक राज्य के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। इस भर्ती में 17 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और करीब 10 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुएथे। इस भर्ती के जरिए 5934 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान पशु परिचर रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से नतीजे चेक कर सकेंगे। यहां हम भी आपको नतीजों का लिंक उपलब्ध कराएंगे।

How to Download: ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

यहां होम पेज पर दिए गए लिंक notification/result पर क्लिक करें

इसके बाद Animal Attendant Result 2024 लिंक पर क्लिक करें

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या डेट ऑफ बर्तजो मांगा गया हो, वो फिल करें।

आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।

24 जनवरी को पशु परिचर भर्ती परीक्षा की प्रारंभिक आंसर-की जारी की जा चुकी है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए पशु परिचर के 6433 पद भरे जाएंगे। परीक्षा के बाद इस भर्ती में 499 पदों की बढ़ोतरी की गई है। पहले इस भर्ती में 5934 पद थे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें