Hindi Newsकरियर न्यूज़PSTET 2024 admit card link available at pstet pseb ac in know exam pattern and marks

PSTET 2024 : पीएसटीईटी 1 दिसंबर को, एडमिट कार्ड जारी, जान लें एग्जाम पैटर्न और मार्क्स स्कीम

  • PSTET 2024: पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 1 दिसंबर को आयोजित किए जाने हैं। एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं। एग्जाम से पहले आप यहां मार्क्स की स्कीम देख सकते हैं।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 29 Nov 2024 10:05 AM
share Share
Follow Us on
PSTET 2024 : पीएसटीईटी 1 दिसंबर को, एडमिट कार्ड जारी, जान लें एग्जाम पैटर्न और मार्क्स स्कीम

PSTET 2024: पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 1 दिसंबर को आयोजित किया जाना है। इसके एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं। जिन्होंने इस एग्जाम के लिए आवेदन किया था वो नीचे दिए गए लिंक से क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि राज्य में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए यह पात्रता परीक्षा है। आपको बता दें कि इस टेस्ट में दो पेपर होते हैं- पहला पेपर-1 और दूसरा पेपर-2

एग्जाम पैटर्न और मार्क्स स्कीम
पेपर -1 में चाइल्ड और शिक्षा शास्त्र, लैंग्वेज वन, लैंग्वेज टू और मैथ्स, पर्यायवरण स्टडीज पर सवाल पूछे जाते हैं। इसमें 150 सवाल पूछे जाते हैं और हर सवाल 1 नंबर का होता है। इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

पेपर-2 में पेपर -1 में चाइल्ड और शिक्षा शास्त्र, लैंग्वेज वन, लैंग्वेज टू और मैथ्स एंड साइंस, सोशल साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट, फिजिकल एजुकेशन, होम साइंस, र्दू, म्यूजिक, संस्कृत के शिक्षकों की जरूरत होगी। कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल एक नंबर का होगा। इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

आपको बता दें कि एग्जाम में शामिल होने के लिए आपको एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाने होंगे। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में एंट्री नही मिलेगी। इसके साथ आपको स्कैन सिग्नेचर और फोटोग्राफ और फोटो आईटी लेकर जानी होगी।

PSTET 2024 admit card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले PSEB PSTET की आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर जाएं।

इसके बाद नीचे दिए गएलिंक PSTET 2024 admit card link पर क्लिक करें।

नया पेज खुलेगा, जहां आप लॉग इन करें। इसके बाद आसानी से आप एडमिट कार्ड डाउलोड कर सकते हैं। भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

आपको बता दें कि एग्जाम के लिए पेन, पेपर, मोबाइल, स्मार्ट वॉच, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें