Hindi Newsकरियर न्यूज़PSEB Punjab board 5th Datesheet 2025: PSEB Class 5 Exam Time Table released exam dates

PSEB 5th Datesheet 2025: पंजाब बोर्ड 5वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें टाइम टेबल

  • PSEB 5th Class Exam dates : पीएसईबी ने कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 13 मार्च 2025 तक किया जाएगा।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 5 Feb 2025 06:24 AM
share Share
Follow Us on
PSEB 5th Datesheet 2025: पंजाब बोर्ड 5वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें टाइम टेबल

PSEB 5th Datesheet 2025: पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 5वीं क्लास की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर टाइम टेबल चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 13 मार्च 2025 तक किया जाएगा। पहले दिन इंग्लिश विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद मैथ्स, पंजाबी, हिंदी और पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा होगी।

परीक्षा तिथियां

7-मार्च अंग्रेजी

10-मार्च गणित

11-मार्च पंजाबी

12-मार्च हिंदी

13-मार्च पर्यावरण अध्ययन

PSEB 5th Date Sheet 2025: कैसे देखें पंजाब बोर्ड 5वीं कक्षा की डेटशीट

- पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।

- कक्षा 5वीं डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।

- अब आपकी स्क्रीन पर एक डेटशीट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

ये भी पढ़ें:एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, देखें टाइम टेबल

पिछले साल पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा 7, 11, 12, 13 और 14 मार्च 2024 को सुबह 10 बजे से 1:15 बजे तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। रिजल्ट की बात करें तो पिछले साल कक्षा 5वीं की परीक्षा में 99.84 फीसदी छात्र पास हुए थे। कुल 144653 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुईं थीं जिनमें से 144454 लड़कियां पास हुईं थीं। कुल 161767 लड़के परीक्षा में बैठे थे जिनमें से 161465 लड़कों ने सफलता हासिल की थी। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.86 फीसदी और लड़कों का पास प्रतिशत 99.81 फीसदी रहा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें