Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET PG 2025 notification released at natboard.edu.in, registration begins from tomorrow 17th April 2025

NEET PG 2025 Notification: नीट पीजी 2025 का नोटिफिकेशन जारी, कल 17 अप्रैल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

  • NEET PG 2025 Registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने आधिकारिक वेबसाइट, natboard.edu.in पर आज 16 अप्रैल 2025 को NEET PG 2025 नोटिस जारी कर दिया है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानWed, 16 April 2025 06:57 PM
share Share
Follow Us on
NEET PG 2025 Notification: नीट पीजी 2025 का नोटिफिकेशन जारी, कल 17 अप्रैल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

NEET PG 2025 Application Form: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने आधिकारिक वेबसाइट, natboard.edu.in पर आज 16 अप्रैल 2025 को NEET PG 2025 नोटिस जारी कर दिया है। पूरे देश में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन पाने के इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल, 2025 से शुरू होने वाले पोस्ट ग्रेजुएट (नीट-पीजी) के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन विंडो 7 मई, 2025 तक खुली रहेगी।

महत्वपूर्ण तारीखें-

1. नोटिफिकेशन- 17 अप्रैल 2025

2. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 17 अप्रैल 2025

3. आवेदन की अंतिम तिथि- 7 मई 2025

4. परीक्षा तिथि- 15 जून 2025

5. रिजल्ट की घोषणा- 15 जुलाई 2025

NEET PG 2025 Notice Link

नीट पीजी 2025 परीक्षा का आयोजन 15 जून 2025 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कम्प्यूटर बेस्ड मोड (सीबीटी) में किया जाएगा।

NEET PG 2025: नीट पीजी 2025 के लिए कैसे करें अप्लाई-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए NEET PG 2025 टैब पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको Application Link टैब पर क्लिक करने के बाद अपनी डिटेल्स भरनी होगी।

4. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।

5. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा।

6. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लीजिए और उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

अगला लेखऐप पर पढ़ें