Hindi Newsकरियर न्यूज़MPESB PNST Result 2025 released at esb.mp.gov.in here direct link Pre Nursing selection test

MPESB PNST Result 2025 OUT: एमपी प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट रिजल्ट 2025 esb.mp.gov.in पर जारी, Direct Link

  • MP Pre Nursing selection test Result: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आज 27 मार्च 2025 को एमपी प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानThu, 27 March 2025 08:13 PM
share Share
Follow Us on
MPESB PNST Result 2025 OUT: एमपी प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट रिजल्ट 2025 esb.mp.gov.in पर जारी, Direct Link

MPESB Pre-Nursing Selection Test Result: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आज 27 मार्च 2025 को एमपी प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,050 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट 2022 का आयोजन 7 जुलाई 2023 से 9 जुलाई 2023 के बीच किया गया था। MPESB PNST 2022 परीक्षा सरकारी नर्सिंग संस्थानों में B.Sc नर्सिंग (4-वर्षीय पाठ्यक्रम) में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।

MPESB Pre-Nursing Selection Test Result: एमपी प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट 2022 का रिजल्ट कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में जाना होगा।

3. इसके बाद आपको Result - Pre-Nursing Selection Test (PNST) - 2022 लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।

5. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

6. अब आप अपने रिजल्ट को ध्यान से चेक कीजिए।

7. इसके बाद आप रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।

8. भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ का प्रिंट आउट लेना न भूलें।

उम्मीदवार अपने रिजल्ट में ये जानकारियां जरूर चेक करें-

1. उम्मीदवार का अपना

2. उम्मीदवार की जन्मतिथि

3. उम्मीदवार के माता-पिता का नाम

4. रिजल्ट स्टेट्स

5. परीक्षा का नाम

6. परीक्षा का कुल अंक

7. परीक्षा में प्राप्त अंक

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें