Hindi Newsकरियर न्यूज़Jobs: Indian Government Jobs Sarkari Naukari 2025 Vacancy Top 5 Jobs List

4400+ पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, देखें टॉप-5 जॉब्स लिस्ट

Jobs, Sarkari Naukari 2025: इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर से लेकर इंजीनियर एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर जैसे विभिन्न पदों पर वैकेंसी जारी की गई हैं। इच्छुक कैंडीडेट्स योग्यता अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 26 April 2025 07:38 PM
share Share
Follow Us on
4400+ पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, देखें टॉप-5 जॉब्स लिस्ट

Jobs: Indian Government Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। अप्रैल व मई के महीने में कई पदों पर भर्ती शुरू हैं। इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर से लेकर इंजीनियर एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर जैसे विभिन्न पदों पर वैकेंसी जारी की गई हैं। कुछ की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो कुछ की अभी होनी बाकी है। अगर आप भी सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो नीचे दी आज की टॉप 5 जॉब लिस्ट देख अप्लाई कर सकते हैं-

1- कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती 2025: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी द्वारा भर्तियां जारी की गई हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2025 से शुरू होगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस भर्ती की अंतिम तिथि 26 मई 2025 तय की गयी है। इस भर्ती अभियान के जरिए लगभग 4500 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इच्छुक कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:यूपी में नर्सिंग ऑफिसर के 733 पदों पर भर्ती, नहीं होगा इंटरव्यू

2- बीआईएस कंसल्टेंट भर्ती: ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड की ओर से वैकेंसी जारी की गई हैं। कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 19 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 9 मई 2025 तक जारी रहेगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इच्छुक कैंडीडेट्स अप्रेंटिसशिप वेबसाइट bis.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार की अधिकतम आयु 65 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियम अनुसार छूट मिल सकती है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।

3- इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर म्यूजिशियन भर्ती 2025: इंडियन एयरफोर्स द्वारा म्यूजिशियन के पद पर भर्ती जारी की गई है। आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2025 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। योग्य कैंडीडेट्स का चुनाव रैली भर्ती के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी डेट 10 से 18 जून 2025 तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।

4- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती 2025: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस भर्ती की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2025 तय की गयी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cpcb.nic.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से साइंटिस्ट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, असिस्टेंट, जूनियर ट्रांसलेटर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।

5- एनटीपीसी भर्ती: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की ओर से इंजीनियर एवं एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस भर्ती की अंतिम तिथि 6 मई, 2025 तय की गयी है। इस भर्ती अभियान के जरिए लगभग 182 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट ngel.in देखें।

इच्छुक कैंडीडेट्स योग्यता अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:खुशखबरी! एसएससी जीडी कांस्टेबल पदों में बंपर इजाफा, नई वैकेंसी डिटेल्स जारी
अगला लेखऐप पर पढ़ें