JEE Main State Wise Topper List : जेईई मेन सेशन-2 में किस राज्य में किसने किया टॉप, देखें स्टेट वाइज टॉपर लिस्ट
- JEE Main State Wise Topper List : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार देर रात जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट जारी कर दिया। 24 अभ्यर्थियों ने पूरे 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉप किया है।

JEE Main State Wise Topper List : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार देर रात जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट जारी कर दिया। 24 अभ्यर्थियों ने पूरे 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉप किया है। विद्यार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना परिणाम व स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। इससे पहले एनटीए ने शुक्रवार दोपहर को अपनी वेबसाइट पर फिर से नई फाइनल आंसर-की अपलोड कर दी थी। इसमें दो प्रश्नों को ड्रॉप किया गया है जिसके लिए अभ्यर्थियों को बोनस अंक दिए गए हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों की आपत्ति के बाद दो प्रश्नों के उत्तर भी बदले गए हैं। 100 पर्सेंटाइल पाने वाले 24 टॉपरों में 22 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं। पश्चिम बंगाल की देवदत्ता माझी और आंध्र प्रदेश की साई मनोग्ना गुथीकोंडा ने पूरे 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉपर लिस्ट में जगह बनाई है। जेईई मेन रिजल्ट की कटऑफ के मुताबिक सामान्य श्रेणी के छात्रों को जेईई एडवांस्ड के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए 93.10 पर्सेंटाइल की आवश्यकता होगी। ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 80.38, ओबीसी के लिए 79.43 तय की गई है। एससी के लिए कटऑफ 61.15 और एसटी के लिए 47.90 है। 24 टॉपरों में 7 राजस्थान से, तेलंगाना से 3, महाराष्ट्र से 3, उत्तर प्रदेश से 3, पश्चिम बंगाल से 2, आंध्र प्रदेश 1, दिल्ली से 2, कर्नाटक से 1 और गुजरात से दो टॉपर हैं।
जेईई मेन सेशन-2 में किस राज्य में किसने किया टॉप, देखें स्टेट वाइज टॉपर लिस्ट
क्रम,एप्लीकेशन नंबर, राज्य , नाम और एनटीए स्कोर
1 250310048742 अंडमान और निकोबार , मौसम दास 99.0622707
2 250310564942 आंध्र प्रदेश , साई मनोगना गुथिकोंडा 100
3 250310666429 अरुणाचल प्रदेश, प्रणय कुमार रॉय 99.3840245
4 250310016427 असम, प्रांजल कुमार सिंह 99.9837952
5 250310763965 बिहार, अब्दुल्ला 99.9945499
6 250310524809 चंडीगढ़ , अर्णव जिंदल 99.9991058
7 250310272791 छत्तीसगढ़, सुविज्ञा देवांगन 99.990837
8 250310451582 दादरा एवं नगर हवेली, अहरान रावल 99.9856921
9 250310561005 दमन और दीव, जयेश वासन 98.4181971
10 250310133572 दिल्ली, दक्ष 100
11 250310143408 दिल्ली, हर्ष झा 100
12 250310335084 गोवा, नविन्य देवानंद देसाई 99.9801306
13 250310391420 गुजरात, शिवेन विकास तोषनीवाल 100
14 250310090488 गुजरात, आदित प्रकाश भगाड़े 100
15 250310292034 हरियाणा, अमोघ बंसल 99.9992065
16 250310151645 हिमाचल प्रदेश, धैर्य शर्मा 99.9918249
17 250310543590 जम्मू और कश्मीर, तोयब आशिक अहंगर 99.9936579
18 250310386607 झारखंड, आर्यन मिश्रा 99.9990968
19 250310034720 कर्नाटक, कुशाग्र गुप्ता 100
20 250310128502 केरल, अक्षय बिजू बी एन 99.9960501
21 250310628173 लद्दाख, बशीर अहमद 96.1934877
22 250310288342 लक्षद्वीप, मोहम्मद सईद पी 87.5187263
23 250310429117 मध्य प्रदेश, माजिद मुजाहिद हुसैन 99.9992043
24 250310017038 महाराष्ट्र ,आयुष रवि चौधरी 100
25 250310296087 महाराष्ट्र , सानिध्य सर्राफ 100
26 250310299968 महाराष्ट्र, विशाद जैन 100
27 250310113058 मणिपुर , लोयंगनबा लीमापोकपाम 98.699989
28 250310617130 मेघालय, निष्ठा गौतम 99.5899678
29 250310098102 मिजोरम, इशांत वर्मा 99.7209462
30 250310392465 नागालैंड, समीर कुमार 95.6017969
31 250310246400 ओडिशा, नबनीत प्रियदर्शी 99.9896407
32 250310340859 भारत के बाहर , सब्यसाची चौधरी 99.8928681
33 250310309986 पुडुचेरी , जोतिराम एस 99.9056854
34 250310058717 पंजाब , पियुसा दास 99.9968364
35 250310569571 राजस्थान, ओम प्रकाश बेहरा 100
36 250310236696 राजस्थान, सक्षम जिंदल 100
37 250310312145 राजस्थान, अर्णव सिंह 100
38 250310150634 राजस्थान, राजित गुप्ता 100
39 250310002966 राजस्थान, मो. अनस 100
40 250310009213 राजस्थान, आयुष सिंघल 100
41 250310034153 राजस्थान, लक्ष्य शर्मा 100
42 250310183132 सिक्किम, रजत कुमार सिंह 99.3585197
43 250310788252 तमिलनाडु, प्रादीश गांधी एस 99.9991058
44 250310255592 तेलंगाना, वंगाला अजय रेड्डी 100
45 250310746461 तेलंगाना, बानी ब्रता माजी 100
46 250310070785 तेलंगाना, हर्ष ए गुप्ता 100
47 250310158664 त्रिपुरा, अर्घादीप देब 99.9807578
48 250310210195 उत्तर प्रदेश, श्रेयस लोहिया 100
49 250310469257 उत्तर प्रदेश, कुशाग्र बिंगहा 100
50 250310254844 उत्तर प्रदेश, सौरव 100
51 250310468132 उत्तराखंड, विवेक पांडे 99.9936507
52 250310016185 पश्चिम बंगाल, देवदत्ता माझी 100
53 250310013515 पश्चिम बंगाल , आर्चिसमन नंदी 100