Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Main Result : NTA JEE Mains Result out or not direct link viral on social media jeemain

JEE Main Result : क्या आ चुका है जेईई मेन रिजल्ट, परिणाम का यह Link वायरल पर नहीं कर रहा काम

  • JEE Main Result 2025: दावा किया जा रहा है कि एनटीए की तरफ से तकनीकी समस्या हल होने के बाद विद्यार्थी इस लिंक ( jeemain.nta.nic.in/results-for-jeemain-2025-session-1/link ) से अपना जेईई मेन रिजल्ट व स्कोर कार्ड चेक कर सकेंगे।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 11 Feb 2025 08:56 AM
share Share
Follow Us on
JEE Main Result : क्या आ चुका है जेईई मेन रिजल्ट, परिणाम का यह Link वायरल पर नहीं कर रहा काम

JEE Main Result 2025: जेईई मेन 2025 सेशन-1 के रिजल्ट का एक लिंक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि इस पर क्लिक करने पर '500 इंटरनल सर्वर एरर' आ रहा है। लिंक पर क्लिक करने पर स्टूडेंट्स रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि एनटीए की तरफ से तकनीकी समस्या हल होने के बाद विद्यार्थी इस लिंक ( jeemain.nta.nic.in/results-for-jeemain-2025-session-1/link ) से अपना जेईई मेन रिजल्ट व स्कोर कार्ड चेक कर सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अभी जेईई मेन परिणाम व लिंक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वैसे इंफोर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक जेईई मेन रिजल्ट 12 फरवरी 2025 तक जारी होना है। ऐसे में आज या कल इसके जारी होने के पूरे आसार हैं। जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी होगा। परीक्षार्थी अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर इसे चेक कर सकेंगे।

12 प्रश्न डिलीट, जानें अंक मिलने का नियम

परिणाम जारी करने से पहले एनटीए ने जेईई मेन की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। फाइनल आंसर-की में 12 प्रश्न हटा लिए गए हैं। नियमानुसार एमसीक्यू के लिए यदि कोई भी विकल्प सही नहीं पाया जाता है या कोई प्रश्न गलत पाया जाता है या कोई प्रश्न छोड़ दिया जाता है, तो उन सभी जेईई उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए जाएंगे जिन्होंने इसे अटेम्प्ट किया है या नहीं किया है।

यदि सभी विकल्प सही पाए जाते हैं तो प्रश्न का उत्तर देने वाले सभी लोगों को चार अंक (+4) दिए जाएंगे। इसी तरह, यदि एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं तो चार अंक (+4) केवल उन लोगों को दिए जाएंगे जिन्होंने किसी सही विकल्प को चुना है। इसी तरह न्यूमेरिकल वेल्यू वाले प्रश्नों के लिए यदि कोई प्रश्न गलत पाया जाता है या प्रश्न को हटा दिया जाता है, तो प्रश्न का उत्तर देने वाले सभी लोगों को चार अंक (+4) दिए जाएंगे। इसकी वजह मानवीय भूल या टेक्निकल गलती हो सकती है।

ये भी पढ़ें:jeemain.nta.nic.in पर आएगा जेईई मेन रिजल्ट, 12 डीलिट प्रश्न के अंक कैसे मिलेंगे

जेईई मेन्स 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक था और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक था।

जेईई मेन परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।

ये भी पढ़ें:IIT के 7 छात्रों का रक्षा मंत्रालय की कंपनी में प्लेसमेंट

जेईई मेन पेपर-1 अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम जैसे एनआईटी, आईआईआईटी में बीई, बीटेक और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) में बीटेक/बीई प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि जेईई मेन का पेपर दो देश में बी आर्क और बी प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें